Dhanbad Municipal Corporation: नगर निगम के 17 सैरातों की बंदोबस्ती 28 अक्टूबर को, छह महीने के लिए होगी वसूली

लॉकडाउन के बाद आखिरकार नगर निगम ने सैरातों (पार्किंग स्थल) की बंदोबस्ती की घोषणा कर दी। बंदोबस्ती की प्रक्रिया 28 अक्टूबर को होगी। दोपहिया वाहनों के लिए पांच रुपये प्रति दो घंटा और चारपहिया वाहनों के लिए 20 रुपये प्रति दो घंटा के लिए पार्किंग दर निर्धारित की गई है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:44 PM (IST)
Dhanbad Municipal Corporation: नगर निगम के 17 सैरातों की बंदोबस्ती 28 अक्टूबर को, छह महीने के लिए होगी वसूली
धनबाद नगर निगम ने पार्किंग स्थल की बंदोबस्ती की घोषणा कर दी।

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के सात महीने बीतने के बाद आखिरकार नगर निगम ने सैरातों (पार्किंग स्थल) की बंदोबस्ती की घोषणा कर दी। एक नवंबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक की बंदोबस्ती की जाएगी। बंदोबस्ती की प्रक्रिया 28 अक्टूबर को होगी। दोपहिया वाहनों के लिए पांच रुपये प्रति दो घंटा और चारपहिया वाहनों के लिए 20 रुपये प्रति दो घंटा के लिए पार्किंग की दर निर्धारित की गई है। पड़ाव स्थल और स्ट्रीट वेंडर से वसूली का अधिकार नगर निगम ने अपने पास रखा है।

पड़ाव स्थल पर अवैध ठेला, खोमचा, गुमटी लगाने वालों के लिए दो हजार रुपये अर्थदंड का प्रावधान किया गया है। किसी भी निविदा को बीच में रद करने का अधिकार निगम के पास होगा। धनबाद, कतरास और छाताटांड़ अंचल को मिलाकर कुल 17 सैरातों की बंदोबस्ती होगी। धनबाद अंचल में आठ, कतरास में पांच और छाताटांड़ अंचल में चार सैरातों की बंदोबस्ती होगी। इसे नगर निगम को 46 लाख 46 हजार सोलह रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी।

इन सैरातों की होनी है बंदोबस्ती धनबाद अंचल : झरिया रोड टेक्सटाइल मार्केट के सामने पार्किंग स्थल, शांति भवन से टाटा मोटर्स एवं राजेंद्र मार्केट बैंक मोड़ कुआं से टाटा मोटर्स के सामने सड़क के दोनों ओर पार्किंग, राजेंद्र मार्केट बैंक मोड़ कुआं से ईश्वर लाल चावड़ा मेंशन के सामने सड़क के दोनों और पार्किंग, बिग बाजार के सामने सड़क के दोनों ओर, सिटी सेंटर से जलाना स्थल तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग, प्रगति नर्सिंग होम से लेकर बाबा स्वीट्स तक सड़क के दोनों ओर, रांगटांड़ में ऑटो बस वाहन पड़ाव और बरटांड़ मधुलिका स्वीट से लेकर आइडीबीआइ बैंक तक सड़क के दोनों और पार्किंग। कतरास अंचल : दुर्गा सिनेमा मोड़ वाहन पड़ाव, स्वास्तिक सिनेमा ट्रेकर स्टैंड, कतरास बाजार एलआइसी ऑफिस के पास दोपहिया वाहन पड़ाव, कतरास थाना चौक पार्किंग स्थल और लोयाबाद वार्ड संख्या आठ में हटिया स्थित पार्किंग स्टैंड एवं स्टॉल। छाताटांड़ अंचल : झरिया ट्रेकर एवं ऑटो स्टैंड केंदुआ, भूली ऑटो स्टैंड, झारखंड मोड़ ई ब्लॉक सेक्टर 5 बाईपास में पार्किंग स्थल और पुटकी बस ट्रेकर वाहन पड़ाव।

chat bot
आपका साथी