धर्मांतरण पर पहले से कानून, धनबाद सांसद पीएन सिंह ने अनुपालन पर दिया जोर

सांसद पीएन सिंह ने धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जाति व जनजाति का लाभ देने की भी मुखालफत की। कहा कि जिन लोगों ने अल्पसंख्यक की सुविधा लेने के लिहाज से धर्मांतरण कर लिया हो उन्हें अनुसूचित जाति व जनजाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 11:44 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 11:44 AM (IST)
धर्मांतरण पर पहले से कानून, धनबाद सांसद पीएन सिंह ने अनुपालन पर दिया जोर
धनबाद के सांसद पीएन सिंह ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद।  सांसद पीएन सिंह ने कहा कि धर्मांतरण बहुत गंभीर विषय है। इसकी गंभीरता को विपक्षी दल समझना नहीं चाहते। ऐसा वे वोट के लोभ में कर रहे हैं। ङ्क्षसह ने कहा कि लोभ दिखाकर किसी का धर्मांतरण करना कानूनन अपराध है। भाजपा की सरकार ने इस पर कठोर कानून भी बनाया है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार वोट बैंक के लोभ में उसका अनुपालन नहीं कर रही है। केंद्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे पर हम भाजपा के सांसद ही मुखर रहे हैं। विपक्ष तो इसे खुली छूट देने का काम करता रहा है।

सांसद ने धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जाति व जनजाति का लाभ देने की भी मुखालफत की। कहा कि जिन लोगों ने अल्पसंख्यक की सुविधा लेने के लिहाज से धर्मांतरण कर लिया हो उन्हें अनुसूचित जाति व जनजाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को एक साथ दो सुविधाएं नहीं मिल सकती। भाजपा इसकी मांग शुरू से करती रही है। आगे भी हम ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि धनबाद समेत अन्य इलाकों में भी धर्मांतरण के खिलाफ हम लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे। सरकार पर कानून का अनुपालन करने का दबाव भी बनाया जोगा।

chat bot
आपका साथी