Jharkhand Politics: हेमंत सरकार के अधिकारियों पर धनबाद सांसद ने यह क्या कह दिया

धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कहा है कि हेमंत सरकार में अधिकारी सीरिंज लगाकर आम आदमी का पैसा निकाल रहे हैं और रांची पहुंचा रहे हैं। हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 03:36 PM (IST)
Jharkhand Politics: हेमंत सरकार के अधिकारियों पर धनबाद सांसद ने यह क्या कह दिया
धनबाद के सांसद पीएन सिंह ( फाइल फोटो)।

संस, गोविंदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने सूबे की हेमंत सरकार के अधिकारियों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड की स्थिति बिहार के जमाने जैसी हो गई है। जब झारखंड नहीं बना था, लालू-राबड़ी राज में अधिकारी पैसा वसूल कर पटना पहुंचाते थे। आज अधिकारी पैसे वसूल कर रांची पहुंचा रहे हैं। इसके लिए अधिकारी सिरिंज लगाकर आम आदमी का पैसा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जब से हेमंत सरकार बनी है। झारखंड में विकास और कल्याण के काम ठप हैं। सिर्फ ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। हर रोज ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची निकलती है। यह बताने की जरूरत नहीं है कि यह सब क्यों हो रहा है? 

धनबाद में भाजपा मजबूत

धनबाद के गोविंदपुर में ग्रामीण भाजपा कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सांसद पीएन सिंह ने कहा कि धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की बुनियाद मजबूत है, इसलिए इमारत भी बुलंद होगी। उन्होंने झारखंड की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि हेमंत सरकार ने किसानों की सम्मान निधि छीन ली। एक रुपये में 50 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री रोक दी।

हेमंत ने जनता को बुड़बक बनाकर लिया वोट

मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जनता को बुड़बक बना कर वोट लिया। सम्मेलन को प्रदेश नेता गणेश मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, प्रवक्ता सरोज सिंह, जिला प्रभारी मनोज महतो, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डबलू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रदेश सदस्य धर्मजीत सिंह, नंद लाल अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन निताई रजवार व धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

बलदेव महतो, राम नारायण भगत, घनश्याम ग्रोवर, विक्रांत उपाध्याय, रमेश महतो, रानी केराई, जया कुमार, नीतू शंकर, रायमुनि देवी, कविता वर्णवाल, संजय महतो, अमर मंडल, राजेश दास, अनिल यादव, पीयूष तिवारी, बंपी चक्रवर्ती, रति रंजन गिरि, राजेश चौधरी, जहीर अंसारी, महादेव कुमार प्रकाश बाउरी, सुरजीत चंद्रा, फूलचंद मंडल, बलराम साव, ओम प्रकाश बजाज, नवल किशोर चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी