प्रधानमंत्री मोदी ने गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए बनाई नई शिक्षा नीति : धनबाद सांसद

महानगर भाजपा ने बीस दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अलग अलग आयोजित दो कार्यक्रमों में सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 01:14 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 01:14 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए बनाई नई शिक्षा नीति : धनबाद सांसद
प्रधानमंत्री मोदी ने गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए बनाई नई शिक्षा नीति : धनबाद सांसद

धनबाद : महानगर भाजपा ने बीस दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अलग अलग आयोजित दो कार्यक्रमों में सम्मानित किया। सरायढेला स्थित एक कोचिग संस्थान में आयोजित पहले कार्यक्रम में जहां सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तो स्थानीय विधायक राज सिन्हा ने वालीबाल कोचिग सेंटर स्टेडियम चिल्ड्रंस पार्क में खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।

विधायक राज सिन्हा जी ने कहा कि जब एक बच्चा शिक्षित होता है, तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा की प्रतिभावान छात्र छात्राएं समाज के लिए आदर्श होते हैं। शिक्षा के प्रति आप का समर्पण निश्चित रूप से आपको भविष्य में काफी ऊंचाई पर ले जाएगा।

वहीं सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में सीनियर राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कार कुमार, मोहम्मद निजामुद्दीन, प्रथम मयूर, गौरव आनंद, नितिन कुमार चौधरी, अभिनव कुमार, देवर्षि दत्ता, शिवम राणा, शौर्यमन सिंह, शायन हमजा, सत्यजीत साहनी, इशिका राज सिंह, आलोक कुमार, उदय केशव, मनीष कुंडू, शौर्य दिव्य को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी तथा राजीव ठाकुर ने किया। राजीव रंजन, नितिन भट्ट, संजय झा, मानस प्रसून, रमा सिन्हा, प्रोफेसर किरण सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, निर्मल प्रधान, आनंद ओझा, संतोषी आनंद, ज्योति, प्रभात रंजन, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी