जेवर हाउस के घायल मालिक से मिले विधायक, कहा-झारखंड में अपराधी बेलगाम, पुलिस तंत्र फेल Dhanbad News

मटकुरिया के विकास नगर में सतीश सिंह की हत्या दो दिन पहले सरायढेला में चोरी व शनिवार को बैंकमोड़ में डकैती की सभी घटनाएं दिनदहाड़े अंजाम दी गई लेकिन अपराधी पकड़ा नहीं जा सका। यह पुलिस-प्रशासन को चुनौती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:56 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:56 AM (IST)
जेवर हाउस के घायल मालिक से मिले विधायक, कहा-झारखंड में अपराधी बेलगाम, पुलिस तंत्र फेल Dhanbad News
भाजपा विधायक राज सिन्हा ने धनबाद शहर में पढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की।

धनबाद, जेएनएन। बैंक मोड़ स्थित जेवर हाउस ज्वेलरी दुकान में डकैती के दाैरान घायल दुकान मालिक त्रिपुरारी वर्णवाल से धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने रविवार को मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इसके बाद विधायक ने विधि-व्यवस्था को लेकर झारखंड की हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा धनबाद शहर में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताते हुए कहा है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यह सीधी तौर पर राज्य की सरकार व विधि-व्यवस्था को चुनौती है। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन अपराधियों को पकड़ पाने में विफल है।

उन्होंने कहा है कि मटकुरिया के विकास नगर में सतीश सिंह की हत्या, दो दिन पहले सरायढेला में चोरी व शनिवार को बैंकमोड़ में डकैती की सभी घटनाएं दिनदहाड़े अंजाम दी गई लेकिन अपराधी पकड़ा नहीं जा सका। यह पुलिस-प्रशासन को चुनौती है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों को जल्द पकड़ कर जनता को अपराध से मुक्ति दिलाने की मांग की। बता दें कि शनिवार की सुबह राजकमल मैंशन के जेवर हाउस में डकैती हुए थे। इसमें दुकान मालिक त्रिपुरारी वर्णवाल पर डकैतों ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था।

आंदोलन करेगी भाजपा 

इधर पार्टी के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि दिनदहाड़े हो रही हत्या, चोरी व डकैती जैसे अपराध से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस-प्रशासन जल्द अपराध पर लगाम लगाएं, अपराधियों की गिरफ्तारी कर जनता को भय के वातावरण से मुक्ति दिलाएं। ऐसा न हुआ तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

चैंबर ने एसएसपी से मिलकर जताया विरोध 

जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका के नेतृत्व में रविवार शाम एसएसपी असीम विक्रांत मिंज से मिला और बैंकमोड़ में जेवर दुकान में डकैती की घटना को लेकर विरोध पत्र सौंपा। चैंबर ने राजकमल मेंशन में ज्वेलरी दुकान में घटी डकैती की घटना को लेकर नाराजगी जताई गई और बताया कि इस घटना से सोना-चांदी के दुकानदारों में भय का माहौल बन गया है। इससे पुलिस के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश है। जिंला चैंबर ने मांग किया कि घटना का जल्द से जल्द उदभेदन किया जाए एवं ऐसे अपराधियों को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजा जाए। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अजय नारायण लाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बैंक मोड़ चेम्बर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, सचिव प्रमोद गोयल एवं पीडि़त त्रिपुरारी वर्णवाल मुख्य रूप से शामिल थे। 

chat bot
आपका साथी