Jharkhand Assembly Election 2019 जुबानी जंग में खुद को 'पाक'साफ बता रहे प्रत्याशी; तो कोई झरिया को बचाने का कर रहा दावा

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार मन्नान मल्लिक पर तंज कसा। राज ने पूछा कि मन्नान बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर आने का दावा कर रहे हैं लेकिन वे कब आए पता नहीं चलता।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 10:31 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 जुबानी जंग में खुद को 'पाक'साफ बता रहे प्रत्याशी; तो कोई झरिया को बचाने का कर रहा दावा
Jharkhand Assembly Election 2019 जुबानी जंग में खुद को 'पाक'साफ बता रहे प्रत्याशी; तो कोई झरिया को बचाने का कर रहा दावा

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 चौथे चरण में धनबाद जिले के सभी छ: विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसको लेकर तमाम दलों के प्रत्याशियों में जुबानी जंग तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा के नेता विपक्षी दलों के नेताओं से पूछ रहे हैं कि आप पांच साल तक कहां थे तो दूसरी तरफ अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भाजपा के नेताओं पांत साल की हिसाब मांग रहे हैं।

धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार मन्नान मल्लिक पर तंज कसा। राज ने पूछा कि मन्नान मल्लिक बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर आने का दावा कर रहे हैं, लेकिन मन्नान कहां आए हैं यह पता नहीं चलता। वहीं, झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ झूठ फैलाने वालों की पोल खुल चुकी है। कांग्रेसियों की हवा गुल है।

मेरे रहते झरिया को कुछ नहीं होगा : पूर्णिमा

इसपर झरिया से कांग्रेस की प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि झरिया को बचाने के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया। अब समय आ गया है। उनके रहते झरिया का कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इधर, टुंडी से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा और आजसू चाहे जितना ढिंढोरा पीट ले, उसके पास करने के लिए कुछ नहीं है और ना कहने के लिए। पांच साल तक केवल हवा बाजी की है।

घोषणाओं की रही सरकार : अशोक मंडल

निरसा से झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल ने कहा कि अभी रघुवर सरकार केवल घोषणाओं की सरकार रही है। झामुमो विकास करने वाली सरकार बनाएगी। इसपर निरसा से मासस प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने कहा कि चुनाव का वक्त आते ही बहुत बहुरूपिया आ जाते हैं। चुनाव के बाद ये फिर गायब हो जाएंगे। जनता को झांसा देना इनका काम है।

भाजपा ने पांच सालों तक आजसू को सिर्फ ठगा

निरसा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि बीते पांच सालों में स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी ने क्या-क्या काम किया है, केवल वही बता दें। जनता को काई काम नहीं हुआ है। वहीं टुंडी से झाविमो प्रत्याशी डॉ. सबा अहमद ने कहा कि राज किशोर महतो ने बीते पांच सालों में केवल जनता को ठगा है और भाजपा ने आजसू को। झारखंड का विकास केवल बाबूलाल मरांडी ही कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी