Dhanbad Weather New: बर्फीली सर्दी के बाद अफगानिस्तान से आ रहे बादल, दिन में चढ़ेगा 3 डिग्री तक पारा

विदेश से आ रहे गर्म बादलों का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप ने अफगानिस्तान में सक्रिय है। वहां से पाकिस्तान के रास्ते इस ओर आ रहे हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव हो गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 07:54 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 07:54 AM (IST)
Dhanbad Weather New: बर्फीली सर्दी के बाद अफगानिस्तान से आ रहे बादल, दिन में चढ़ेगा 3 डिग्री तक पारा
धैया के रानीबांध तालाब में बुधवार सुबह सूर्योदय का मनभावन नजारा ( फोटो मनीष)।

धनबाद, जेएनएन। दिसंबर के अंतिम हफ्ते में जिस तरह से गर्मी और उमस बढ़ गई थी, फरवरी में भी आबोहवा फिर उसी तरह का रुख इख्तियार कर रही है। दिन में तापमान बढ़ रहा है। तेज धूप में गर्मी का भी एहसास हो रहा है। हालांकि दिन ढलने पर मौसम सर्द हो जा रहा है। पूरे हफ्ते मौसम ऐसे ही नखरे दिखाएगा। अगले सप्ताह से इसमें परिवर्तन दिख सकता है। मौसम में बदलाव का कारण पड़ोसी मुल्क बने हैं। पहले जहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर बर्फीली हवाएं इस ओर आ रही थी, अब वहां से गर्म बादल यहां पहुंच रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से माैसम में आया यह बदलाव

विदेश से आ रहे गर्म बादलों का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप ने अफगानिस्तान में सक्रिय है। वहां से पाकिस्तान के रास्ते इस ओर आ रहे हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव हो गया है। अधिकतम तापमान फिलहाल 28 के आसपास है जिसके 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी से दिन में गर्मी और उमस भी बढ़ जाएगी। बदल छटने के बाद ठंड फिर लौट सकती है।

शनिवार तक का संभावित तापमान

बुधवार अधिकतम 28 न्यूनतम 10 गुरुवार अधिकतम 30 न्यूनतम 10 शुक्रवार अधिकतम  31 न्यूनतम 12 शनिवार अधिकतम 31 न्यूनतम 13
chat bot
आपका साथी