अफ्रीका में लिया पहला डोज, दूसरे डोज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा धर्मेंद्र

कोरोना वैक्सीन लेने के लिए एक ओर टीकाकरण केंद्रों पर जमकर भीड़ हो रही है।हर तबका टीकाकरण के लिए जागरूक हो रहे हैं। अफ्रीका के जांबिया में काम कर रहे धर्मेंद्र कुमार वर्मा गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:56 PM (IST)
अफ्रीका में लिया पहला डोज, दूसरे डोज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा धर्मेंद्र
जांबिया में सड़क रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में काम करते हैं।

मोहन गोप, धनबाद: कोरोना वैक्सीन लेने के लिए एक ओर टीकाकरण केंद्रों पर जमकर भीड़ हो रही है।हर तबका टीकाकरण के लिए जागरूक हो रहे हैं। अफ्रीका के जांबिया में काम कर रहे धर्मेंद्र कुमार वर्मा गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह जांबिया में सड़क रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में काम करते हैं। जांबिया में उन्होंने कोविशील्ड का पहला डोज दिया था। इस बीच वह भारत आ गए हैं। धनबाद के हीरापुर में उनका अपना घर है। दूसरा डोज के लिए वह सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में तमाम कागजातों की जांच करके उनके दावे को सही माना गया। इसके बाद उन्हें टीका लगाया गया।

2018 से अफ्रीका में कर रहे हैं काम

धर्मेंद्र ने बताया कि वर्ष 2018 में वह एक कंपनी के माध्यम से अफ्रीका के जांबिया में काम कर रहे हैं। 8 मार्च 2021 को जांबिया के लुसाका में उन्होंने पहला वैक्सीन लिया था। दूसरे व्यक्ति की तारीख 17 जुलाई 2021 थी। इस बीच व। घर आ गए। इसके बाद तमाम कागजातों के साथ अपने घर हीरापुर आए।

बाहर से आने वाले लोगों के लिए विशेष सुविधा

सदर अस्पताल में बाहर से आने वाले लोगों के लिए अलग से सुविधा प्रदान की गई है, ताकि उन्हें कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। काफी संख्या में ऐसे भी लोग आ रहे हैं, जिन्हें विदेश जाना है और टीकाकरण कराना है। ऐसे लोगों को पासपोर्ट देखने के बाद उन्हें अलग से टीकाकरण से जोड़ा जा रहा है। सदर के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में टीकाकरण के डोज की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल पाए।

chat bot
आपका साथी