Dhanbad BJP Politics: विवाद के बीच धनबाद काे छाेड़ अब झरिया में कैंडल मार्च करेगा भाजयुमाे

Dhanbad BJP Politics धनबाद महानगर कमेटी में यह विवाद तब उभरा जब महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने जिला कार्यसमिति की घाेषणा करते वक्त धनबाद प्रखंड व धनबाद सदर मंडल काे छाेड़ अन्य मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:26 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:26 AM (IST)
Dhanbad BJP Politics: विवाद के बीच धनबाद काे छाेड़ अब झरिया में कैंडल मार्च करेगा भाजयुमाे
धनबाद भाजपा में बढ़ी गुटबाजी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। मंडल अध्यक्षों के कारण भारतीय जनता युवा माेर्चा का विवाद अब चरम पर पहुंच चुका है। मामला इतना गरमा गया है कि माेर्चा ने गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ रविवार की शाम प्रस्तावित अपना कैंडल मार्च धनबाद विधानसभा क्षेत्र में न निकालकर झरिया विधानसभा में निश्चित किया है। रांची व सिमडेगा में आदिवासी महिलाओं के साथ ज्यादती व अन्य मामलाें काे लेकर राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व ने युवा माेर्चा काे सभी जिलाें में कैंडल मार्च निकालने का निर्देश दिया है।

धनबाद महानगर कमेटी में यह विवाद तब उभरा जब महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने जिला कार्यसमिति की घाेषणा करते वक्त धनबाद प्रखंड व धनबाद सदर मंडल काे छाेड़ अन्य मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इसकी प्रतिक्रिया में भाजपा के धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने जहां अमित विशाल सिन्हा काे सदर युवा माेर्चा का अध्यक्ष घोषित कर दिया वहीं पुटकी मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने नितेश महताे काे युवा माेर्चा का धनबाद प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया। अमलेश सिंह ने इन दाेनाें काे मंडल अध्यक्ष मानने से इन्कार करते हुए प्रदेश नेतृत्व काे सूचना दे दी। इतना ही नहीं उन्हाेंने शुक्रवार काे हुई कार्यसमिति में अमित विशाल सिन्हा व नितेश महताे काे आमंत्रित भी नहीं किया।

अमलेश की मानें ताे इन दाेनाें की घाेषणा प्रक्रिया के तहत नहीं की गई है। वहीं भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान के मुताबिक उन्हाेंने समय पर तीन नामों की सूची अमलेश सिंह काे भेजी थी। उसे उन्हाेंने नहीं माना ताे उन्हें अधिकार है कि वे अपने मंडल के मंच-माेर्चे के अध्यक्ष को मनोनीत करें। उन्होंने भी प्रदेश नेतृत्व काे इसकी सूचना दे दी है। यह मामला अब सांसद व विधायक गुट के बीच सीधे टकराव के रूप में भी देखा जा रहा है। बहरहाल अब जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम माेर्चा ने धनबाद विधानसभा काे छाेड़ झरिया में रखा है ताे टकराव और गंभीर हाेने की आशंका है। कैंडल मार्च झरिया फतेहपुर स्थित नगर कार्यालय से बस स्टैंड तक निकाला जाएगा।

chat bot
आपका साथी