Dhanbad Lockdown News: दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया आंशिक लॉकडाउन, शादी में घटाई गई बाराती-साराती की संख्या

Dhanbad Lockdown News झारखंड सरकार ने दो सप्ताह के लिए आंशिक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पहले से जारी आंशिक लॉकडाउन की अवधि 13 मई सुबह 6 बजे समाप्त हो रही थी। इसके मद्देनजर झारखंड सरकार ने दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:32 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:23 PM (IST)
Dhanbad Lockdown News: दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया आंशिक लॉकडाउन, शादी में घटाई गई बाराती-साराती की संख्या
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Lockdown News धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर समेत पूरे झारखंड में आंशिक लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले से जारी आंशिक लॉकडाउन की अवधि 13 मई को सुबह 6 बजे समाप्त हो रही थी। इसके मद्देनजर झारखंड सरकार ने लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने इस बार थोड़ी सख्ती बढ़ा दी है। राज्य से बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। अब इसके लिए अनुमति लेनी होगी। शादी समारोह के लिए संख्यी सीमित कर दी गई। सिर्फ 11 लोग ही शादी समारोह में शिरकत करेंगे। इसका उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियिम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM अध्यक्षता राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को दो सप्ताह विस्तारित करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 27 मई की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा 1/3— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) May 12, 2021

16 मई से बढ़ाई जाएगी सख्ती

झारखंड आंशिक लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अबकी बार सख्ती की तैयारी है। इंटरस्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट बसों का संचालन बंद होगा। धनबाद से अब सीमावर्ती पश्चिम बंगाल में बसों का परिचालन बंद हो जाएगा। यह निर्णय बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। झारखंड के बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को 7 दिनों का होम अथवा इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। यह वैसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो 72 घंटे के अंदर राज्य से बाहर चले जाएंगे।

कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ने हेतु हमने लॉकडाउन के नियमों को और कड़ा करने का फ़ैसला लिया है।

पहले जारी निर्देशों के साथ निम्नलिखित नये प्रतिबन्ध अब प्रभावी होंगे।

आप सब से अनुरोध है की इन प्रतिबंधों का अवश्य पालन करे। pic.twitter.com/Q07XkAdQOn— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 12, 2021

प्रतिबंध के बावजूद खुल रही दुकानें

शहर में आंशिक लॉकडाउन का मजाक बना हुआ है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के आदेश और चेतावनी के बावजूद भी प्रतिबंधित दुकानें खुल रही हैं और धड़ल्ले से कारोबार हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर यहां संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। बात शहर के बाजारों की करें तो पुराना बाजार, हीरापुर, स्टील गेट, बेकारबांध और बरटांड में कई ऐसी दुकानें खुली हुई मिली, जिन पर प्रतिबंध है। बात बरटांड की करें तो बरटांड में बिहली, कॉस्मेटिक, टेलर, शीशा, मोबाइल फोन, श्रृंगार, जेनरल स्टोर समेत अन्य दुकानें खुल रही हैं। इन दुकानों पर खरीदार भी आ रहे हैं। स्थिति यह है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का भय ना तो लोगों में है और ना ही दुकानदारों में। 

चैंबर भी मौन

बाजारों में दुकानों की स्थिति को देखने के बाद भी स्थानीय चैंबर मौन हैं। बात चाहे पुराना बाजार, सरायढेला, पार्क मार्केट या बरटांड की हो। प्रशासनिक आदेश होने के बावजूद भी यहां के चैंबर का प्रयास नगण्य है। चैंबर इन दुकानों को बंद करने की अपील तो करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण को रोक पाना प्रशासन के लिए और अधिक ढेड़ी खीर साबित होगी।

प्रतिबंधित दुकानों को बंद कराने को लेकर जहां भी सूचना मिल रही है वहां कार्रवाई की जा रही है। लोगों को भी खुद समझना होगा कि कोरोना से बचाना बहुत जरुरी है। इसका एकमात्र विकल्प है कि लोग घरों में रहें। जहां भी दुकानें खुली हुई हैं उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- मनोज स्वर्गीयारी, एएसपी विधि व्यवस्था धनबाद

chat bot
आपका साथी