धनबाद कृषि बाजार में फैली गंदगी, ग्राहकों को खरीदारी में हो रही है परेशानी

कृषि बाजार समिति बरवाडा जहां पर सभी प्रकार के फलों राजस्थान के थोक मंडी का यहां प्रतिदिन लाखों रुपए का कारोबार किया जाता है गंदगी का अंबार यहां पर लगा हुआ है इससे ग्राहकों को काफी परेशानी होती है फिर भी इस ओर कोई ध्यान किसी का नहीं जाता है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:53 AM (IST)
धनबाद कृषि बाजार में फैली गंदगी, ग्राहकों को खरीदारी में हो रही है परेशानी
कृषि बाजार में फैली गंदगी, लोगों को हो रही है परेशानी। (जागरण)

संवाद सहयोगी, झरिया: धनबाद स्थित कृषि बाजार समिति बरवाअड्डा जहां पर सभी प्रकार के फल व राशन का थोक मंडी का यहां पर प्रतिदिन लाखों रुपए का कारोबार किया जाता है पर अफसोस की बात यह है कि कुछ वर्षों से यहां की सफाई व्यवस्था सुस्त पड़ गई है। व्यापारियों सहित ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नव्यापारियोंं द्वारा कई बार शिकायत करनेेे के बावजूद भी सफाई नहीं की जाती है। वही सचिव फंड ना होनेे की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ देतेे हैं। इस कचरों के अंबार से निकलने वाली बदबू से यहां के दुकानदारों सहित ग्राहकों व अन्य संबंधित आने वाले लोगों को अपने नाक बंद करने पर मजबूर कर देती है। साफ सफाई ना होने का खामियाजा यहां के दुकानदारों को उठाना पढ़ रहा है। दुकानदारों की माने तो कोरोना महामारी जैसी बीमारी से पूरा देश परेशान है सरकार के लाख कोशिश के बाद भी कृषि बाजार समिति में स्वच्छ भारत अभियान का कोई पालन नही किया जा रहा है। कचरों के अंबार के कारण यहां मच्छरों का भी प्रकोप बना हुआ रहता है। इससे कई प्रकार की बीमारी का डर भी यहां के कारोबारियों को सता रहा है। समिति में जगह जगह कचरे का अंबार आसानी से देखा जा सकता है। विशेष कर फल मंडी की सफाई की कोई व्यवस्था नही है। कुल मिलाकर यहां व्यापारियों और आने वाले ग्राहकों का रहना दुश्वार हो गया है। व्यापारियों की माने तो प्रति वर्ष सफाई की व्यवस्था समिति के सचिव किया करते थे। समिति में विगत दो वर्षों से यहां कोई व्यवस्था दिखाई नही दे रही है। वहीं व्यापारियों ने बताया कि विगत तीन वर्षों से बाजार समिति पशुओं का चारागाह बनकर रह गया है। सुबह से रात तक भोजन की तलाश में यह पशु यहां पर घूमते रहते है। जिससे कई बार दुकानों में रखा फल व राशन भी यह बर्बाद कर देते है।

chat bot
आपका साथी