न्यायाधीश ने कहा- अज्ञानता के अभाव में लोग अपने अधिकारों से है वंचित Dhanbad New

शादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में कानून के प्रति जागरूकता अभियान धनबाद के न्यायाधीश के द्वारा चलाया गया इसमें न्यायाधीश ने कहा कि लोग आज अपने अधिकारों से वंचित है क्योंकि वह जागरुक नहीं है। सभी लोगों को कानून की जानकारी रखनी चाहिए।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:57 PM (IST)
न्यायाधीश ने कहा- अज्ञानता के अभाव में लोग अपने अधिकारों से है वंचित Dhanbad New
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत धनबाद के न्यायाधीश ने लोगों को जागरूक किया।

 जागरण संवाददाता, धनबाद: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाधिकारी सह प्रभारी सचिव डालसा कुलदीप मान के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारीओं,  प्रखंड विकास पदाधिकारी,  पीएलबी, एनजीओ एवं डालसा के पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा जिले में स्थित सभी विधिक सहायता  केंद्रों,  पंचायतों  एवं ग्रामीण इलाकों में डोर टू डोर  जाकर  विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी   ने  बताया कि नालसा के द्वारा चलाई जा रही दस जन कल्याणकारी परियोजनाए चलाई जा रही है जिसमें आज विशेष रूप से  श्रममेवंदते, मानवता,  कर्तव्य, आत्म निर्भर, निरोगी भव:  जनकल्याणकारी परियोजनाओं के  बारे मे विस्तार पूर्वक लोगों को बताया गया, उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  ज्यादा से ज्यादा  गरीब , लाचार, वंचित जनमानस तक पहुंचा जाना आवश्यक है,  जिससे कि ज्यादा से ज्यादा समाज के पिछले पैदान पर बैठे ग्रामीण जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाई जा सके ।   सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मध्यस्था,  लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत की मदत से  न्यायालयों में सालों से लंबित मामलों का सुलह- समझौता कराकर वादों का निपटारा कराने में अहम भूमिका अदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंड में कार्यरत पीएलबी को यह कहा गया अपने - अपने क्षेत्र से त्ववरित न्याय दिलाने के लिए सुल्हनिया वादों का आवेदन लेकर डालसा कार्यालय में जमा करवाएं |

chat bot
आपका साथी