झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने मधुपुर उपचुनाव में लगाया जोर, जीत का किया दावा

झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने मधुपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अपने कार्यक्रम की शुरूआत पाथोलेश्वरी दक्षिण काली मंदिर से शुरू की है। यहां पूजा अर्चना करने के बाद टीम मधुपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्य गांवों के दौरा पर रवाना हुई।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:54 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:54 AM (IST)
झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने मधुपुर उपचुनाव में लगाया जोर, जीत का किया दावा
17 अप्रैल को होगा मधुपुर विधानसभा उपचुनाव ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। मधुपुर उपचुनाव को लेकर झामुमो की सक्रियाता बढ़ गई है। पार्टी के अन्य मोर्चा और प्रकोष्ठों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसके लिए गांव-गांव घूमने के साथ ही नेता मंदिरों में भी जाकर पार्टी प्रत्याशी की जीत की कामना कर रहे हैं। झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ की टीम केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय के साथ मधुपुर में कैंप कर रही है। इनके साथ धनबाद जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ भी सक्रिय हो गया है। वहीं जिला कमेटी की बागडोर अब उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह संभाल रहे हैं। जबकि महानगर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष देबू महतो ने भी जोर लगाना शुरू कर दिया है।

झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने मधुपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अपने कार्यक्रम की शुरूआत पाथोलेश्वरी दक्षिण काली मंदिर से शुरू की है। यहां पूजा अर्चना करने के बाद टीम मधुपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्य गांवों के दौरा पर रवाना हुई। सहाय ने बताया कि यहां के लोगों से मुलाकात कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां के युवाओं को बरगला कर गोवा की सैर करा रही है। भाजपा के इस कृत्य का जवाब मधुपुर की जनता देगी।

इधर धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह भी मधुपुर में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मधुपुर के डालमिया कोक, खलासी मुहल्ला, मधुपुर चौक, जगदीशपुर, धमनी और रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर लोगों के बीच जाकर मुलाकात की है। लोग पार्टी के पक्ष में है। यह सीट झामुमो की है और आगे भी रहेगी। झामुमो महानगर के पूर्व अध्यक्ष देबू महतो  ने कहा कि बेरमो और दुमका उप चुनाव के समय ही भाजपा  झारखंड में सरकार बनाने का दावा कर रही थी। अब मधुपुर उपचुनाव को लेकर भी वही राग अलाप रही है। मधुपुर का परिणाम भाजपा के लिए भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपना होगा। भाजपा 18 वर्षों तक झारखंड में शासन चलाने के बावजूद जनभावनाओं को भाजपा कभी समझ नहीं सकी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं को हर जगह मौका देने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी