Weather Alert: अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं, तापमान में बढ़ोतरी की यह वजह

Dhanbad Jharkhand weather तापमान में बढ़ोतरी को लेकर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि झारखंड से दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से ही गर्मी बढ़ी है। अरब सागर के गरम बादल ओर आ रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 09:53 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 10:02 AM (IST)
Weather Alert: अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं, तापमान में बढ़ोतरी की यह वजह
धनबाद में रिकॉडतोड़ गर्मी पड़ रही ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Dhanbad weather Forecast सरकार पहले ही कह रही है कि जरूरी हो तभी घर से निकलें वरना घर में रहे। गर्भवती महिलाएं , बुजुर्ग और छोटे बच्चों को घर से ना निकलने की सलाह भी दी जा रही है। अब सरकार के साथ-साथ मौसम ने भी लोगों को घर में रहने की चेतावनी दे दी है। जी हां , सोमवार को धनबाद शहर का तापमान 42 डिग्री पर रहेगा।  इसलिए अगर बहुत जरूरी है तभी घर से निकलें नहीं तो घर पर ही रहें। मौसम विभाग की मानें तो अगले कई दिनों तक पारा 40 के ऊपर ही रहेगा। विभाग से जारी  29 अप्रैल तक के संभावित तापमान के आंकड़े में शहर का अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

महीने के अंत में मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम में गर्माहट 28 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है। हालांकि 28 को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हिस्से में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं तेज गर्जन होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। 29 अप्रैल को उत्तर पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। 30 अप्रैल और एक मई को भी मौसम में बदलाव का अनुमान है। यानी अगले तीन-चार दिनों तक जहां गर्मी बरकरार रहेगी वहीं महीने के अंत में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान में बढ़ोतरी की वजह

तापमान में बढ़ोतरी को लेकर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि झारखंड से दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से ही गर्मी बढ़ी है क्योंकि इससे अरब सागर के गरम बादल ओर आ रहे हैं। समुद्री बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

29 अप्रैल तक का संभावित तापमान सोमवार अधिकतम 42 न्यूनतम 24 मंगलवार अधिकतम 42 न्यूनतम 22 बुधवार अधिकतम 42 न्यूनतम 24 गुरुवार अधिकतम 41 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी