Dhanbad Weather Forecast: दिन में चढ़ेगा पारा, रात में लगेगी ठंड; पांच-छह को बूंदाबांदी का अनुमान

धनबाद पर माैसम प्रसन्न है। कोहरे और ठंड में कमी होने के कारण सुबह-सुबह ही माैसम साफ हो जा रहा है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से बढ़कर नाै डिग्री हो गया है। आने वाले दिनों में 12 डिग्री तक बढ़ सकता है। माैसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 06:58 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 07:08 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: दिन में चढ़ेगा पारा, रात में लगेगी ठंड; पांच-छह को बूंदाबांदी का अनुमान
कोहरे का कहर खत्म होने से सुबह-सुबह धनबाद का माैसम साफ हो जा रहा है ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद का माैसम बदला-बदला नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह माैसम में बदलाव साफ दिखा। सड़कों पर कोहरे का कहर नहीं दिखाई दिया। माैसम साफ है। सुबह-सुबह सूर्य देवता भी दर्शन दिए। तापमान में भी एक डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से बढ़कर 9 डिग्री हो गया है। धूप भी निकल रही है। दिन में ठंड भी कम रहेगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। सर्द हवा के साथ ठंड भी बढ़ जाएगी। पांच और छह फरवरी को धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में बादल रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, चार फरवरी से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। छह फरवरी के बाद मौसम फिर बदल सकता है। हिमालय की पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सर्दी बढ़ भी सकती है। फिलहाल पांच से मौसम बदलने का कारण राजस्थान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन है जिसके बादलों के इस ओर आने से बारिश की संभावना बन रही है। कुछ जगहों पर बादल गरजने की भी संभावना जताई गई है। 

रविवार तक का संभावित तापमान गुरुवार अधिकतम 28 न्यूनतम 9 शुक्रवार अधिकतम 28 न्यूनतम 12 शनिवार अधिकतम 24 न्यूनतम 11 रविवार अधिकतम 27  न्यूनतम 10

chat bot
आपका साथी