धनबाद के हॉकर की बाॅलीवुड में धमाकेदार एंट्री, चार फरवरी को रि‍लीज हो रही मूवी

धनबाद का हॉकर कामदेव उर्फ केडी। लोगों के घर तक अखबार पहुंचाते-पहुंचाते खुद ही अखबार में आ गया है। आज धनबाद ही नहीं बल्‍कि देश के पटल पर अपना नाम अंक‍ित कर ल‍िया है। वजह रही बॉलीवुड में शानदार एंट्री।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 02:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:21 PM (IST)
धनबाद के हॉकर की बाॅलीवुड में धमाकेदार एंट्री, चार फरवरी को रि‍लीज हो रही मूवी
धनबाद का हॉकर कामदेव उर्फ केडी की बॉलीवुड में शानदार एंट्री। (जागरण)

धनबाद,  अतुल कुमार स‍िंंह:  धनबाद का हॉकर कामदेव उर्फ केडी। लोगों के घर तक अखबार के माध्‍यम से सूचना पहुंचाते पहुंचाते व खुद ही आज खबर बन गया। धनबाद ही नहीं बल्‍कि देश के पटल पर छा गया है केेडड। वजह रही बॉलीवुड में शानदार एंट्री। जी हां आप सही सुन रहे है। सौरव शुक्‍ला के न‍िर्देशन में बनी फि‍ल्‍म आधार सबका नंबर आएगा में  केडी ने सहायक न‍िर्देशक की भूम‍िका अदा की  है। फ‍िल्‍म में  एक्‍टिंग का जौहर द‍िखाते भी नजर आएगा कामदेव। दैन‍िक जागरण से बात-चीत करते हुए बताया क‍ि अगर मन में लगन व कुछ कर गुजरने की चाह हो तो हर राह आसान हो जाती है। मूवी चार फरवरी को र‍िलीज हो रही है। लेक‍िन लोगोंं के बीच ट्रेलर को अभी से अच्‍छा र‍िस्‍पांस म‍िल रहा है।

 केडी पहले भी मनवा चुके अपने प्रत‍िभा का लोहा

केडी को बचपन से ही कला व संस्‍कृत‍ि से लगाव था। वर्ष 2005 में केडी ने खोरठा भाषा में एलबम बनाकर सबको चौंका द‍िया था। एलबम से ज्‍यादा उसके ह‍िम्‍मत व हौसले की तारीफ हुई थी। एलबम को भी लोगों का प्‍यार म‍िला था। इसके बाद 2008 में खोरठा भाषा की ही फ‍िल्‍म जूही ह‍िजुआ में काम करके केडी ने दर्शकों की खुब वाह-वाही लुटीं थी।  सफर यहीं नहीं रुका।  2018 में पहली बार भोजपुरी फ‍िल्‍म हम जीही ला शान से में कार्य करके अपनी प्रत‍िभा का लोहा मनावया। 

प‍िता का म‍िला पुरा सहयोग

केडी के प‍िता जय श्री राम भी पेशे से हॉकर ही हैंं। कला के क्षेत्र में बेटे को पूरा सहयाेग करते हैंं। और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहते हैंं।  श्री राम को भी इस बात का भान नहीं था की उनका बेटा अखबार बेचते-बेचते एक द‍िन बाॅलीवुड में अपनी जगह बना लेगा। बेटे की सफलता पर आज प‍िता को नाज है। आने वाले समय में भरपूर सहयोग करने की बात कही। प‍िता श्री राम आधार मूवी में बेटे को काम म‍िलने से बहुत खुश हैंं।

chat bot
आपका साथी