फैशन सौंदर्य साहित्य व सामाजिक मुद्दों पर भव्य कार्यक्रम करा रहे Dhanbad की प्रीति 26 से 28 अक्टूबर तक दिल्ली में होगा आयोजन

धनबाद के प्रीति दिल्ली में मचा रही है धूम। इस बार इस त्योहारी सीजन में वे 26 से 28 अक्टूबर तक कार्यक्रम कर रही हैं। इनमें सामाजिक साहित्य और फैशन से जुड़े कार्यक्रम होंगे। ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगजीन की प्रबंध संपादक हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:23 PM (IST)
फैशन सौंदर्य साहित्य व सामाजिक मुद्दों पर भव्य कार्यक्रम करा रहे Dhanbad की प्रीति 26 से 28 अक्टूबर तक दिल्ली में होगा आयोजन
धनबाद की बेटी का दिल्ली में जलवा करा रही है फैशन साहित्य व सामाजिक मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : प्राईम कम्युनिकेशन मीडिया के बैनर तले 26, 27 एवं 28 अक्टूबर को दिल्ली में फैशन, सौंदर्य, साहित्य एवं सामाजिक मुद्दों पर भव्य कार्यक्रम होगा। आयोजिका 'ब्यूटी एंड द बेस्ट' मैगजीन की प्रबंध संपादक धनबाद निवासी प्रीति पूजा ने कहा कि आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागी देश के 12 प्रांतों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ईस्टर्न इंडिया की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना आयोजन का एक विशेष उद्देश्य है।

प्रीति पूजा ने बताया कि 26 अक्टूबर को दिल्ली के होटल प्लाजा इन में फ्राम स्क्रीन टू स्काई पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। इसकी लेखिका नेहल वीआरके हैं। छत्तीसगढ़ से जुड़ी नेहल एकोमोडेशन टाइम्स मुम्बई, आम आदमी मैगजीन आदि पत्र -पत्रिकाओं में लिखती हैं। सोशल एक्टिविस्ट तथा ब्लॉग राइटर के रूप में वे जानी - मानी नाम हैं। सर्फ द वेब्स आदि उनकी अन्य पुस्तकें हैं। विमोचित होने वाली पुस्तक आॅनलाइन गेम्स का बच्चों के मस्तिष्क पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में है। पैरेंट्स के लिए यह पुस्तक काफी लाभदायक है।

प्रीति पूजा ने बताया कि 28 अक्टूबर को प्रतिभागियों में से ब्यूटी एंड दि बेस्ट मिसेज इंडिया 2021 तथा अन्य कैटिगरियों में क्राउन दिया जाएगा। 100 करोड़ से अधिक वैक्सिनेशन पूरा होने के उपलक्ष्य पर 'ब्यूटी एंड दि बेस्ट कोरोना वैरियर 2021' का क्राउन भी दिया जायेगा। प्रीति पूजा ने आगे बताया कि धनबाद से दो महिला प्रतिभागियों सहित झारखंड से कुल 16 महिला प्रतिभागी हैं। ईस्टर्न इंडिया से कुल मिलाकर 30 प्रतिभागी हैं। शेष अन्य प्रांतों से कुल 33 प्रतिभागी हैं। सभी 79 प्रतिभागी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

chat bot
आपका साथी