Weather Report: धनबाद के आसमान के रास्ते असम जाते बादल रहे बरस, रांची-बोकारो से भी नीचे आया पारा

मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव का कहना है कि असम में लो प्रेशर बन जाने से उस ओर बादल जा रहे हैं। बादलों के गुजरने का ट्रैक धनबाद होकर ही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 04:00 PM (IST)
Weather Report: धनबाद के आसमान के रास्ते असम जाते बादल रहे बरस, रांची-बोकारो से भी नीचे आया पारा
Weather Report: धनबाद के आसमान के रास्ते असम जाते बादल रहे बरस, रांची-बोकारो से भी नीचे आया पारा

धनबाद, जेएनएन। असम में लो प्रेशर बन जाते के कारण उस ओर बादल जा रहे हैं। बादलों का गुजरने का जो ट्रैक है वह धनबाद होकर गुजर रहा है। इस रास्ते गुजरते हुए बादल धनबाद के आसम में बरस रहे हैं। शनिवार को धनबाद में दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। तापमान गिर गया है। धनबाद का तापमान राजधानी रांची और पड़ोस के जिले बोकारो से भी नीचे आ गया है। इससे यहां का माैसम सुहाना हो गया है। गर्मी के माैसम में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। 

धनबाद कोयलांचल में शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाया हुआ था। दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। कहीं हल्ली को कहीं झमाझम बारिश हुई। अब भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। बादल गरज रहे हैं। इससे माैसम में नमी है। पिछले दो-तीन दिन से हल्की बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से धनबाद के मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है। 41 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान शुक्रवार को लुढ़ककर 31 पर आ गया। इससे धनबाद रांची और बोकारो से भी ज्यादा ठंडा हो गया। शहर में सुबह से ही धूप छांव की स्थिति बनी रही। हालांकि इसके बाद भी गर्मी का तेवर जेठ वाला नहीं दिख रहा है। अमूमन जेठ महीने में दोपहर में आसमान आग उगलता है। धनबाद में शनिवार को बारिश के बाद राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अगले चार-पांच दिनों तक पारा 40 के पार नहीं जाएगा। यानी शहर वासियों को फिलहाल झुलसाने वाली गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

क्यों हुआ मौसम में बदलाव
इस बदलाव पर मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव का कहना है कि असम में लो प्रेशर बन जाने से उस ओर बादल जा रहे हैं। बादलों के गुजरने का ट्रैक धनबाद होकर ही है। इस वजह से फिलहाल आसमान में धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। इसी कारण बारिश भी हो रही है। इसके बाद प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिख सकता है असर
दिल्ली और एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से माैसम बदल गया है। इसी का असर शनिवार को धनबाद और इसके आस-पास के क्षेत्रों में दिखा। यह असर रविवार को भी बना रह सकता है। 

chat bot
आपका साथी