Jharkhand Assembly Election 2019: छ: विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी 8.94 लाख, फिर भी सिंदरी और टुंडी में महिला प्रत्याशी नहीं

वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव में छह विस में मात्र छह महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। सिंदरी व टुंडी विधानसभा में इस बार एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।

By Edited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 05:37 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 05:42 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: छ: विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी 8.94 लाख, फिर भी सिंदरी और टुंडी में महिला प्रत्याशी नहीं
Jharkhand Assembly Election 2019: छ: विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी 8.94 लाख, फिर भी सिंदरी और टुंडी में महिला प्रत्याशी नहीं

धनबाद, जेएनएन। राजनीतिक पार्टियों में भले ही महिलाओं की संख्या बढ़ रही है, पर टिकट की बात आती है, तब ये दल भी कन्नी काटते हैं। धनबाद की छह विधानसभा सीटों पर इस बार 8,94,852 महिलाएं वोटर हैं। छह विधानसभा सीटों पर 91 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें केवल आठ महिलाएं हैं। यानी पुरुषों की तुलना में मात्र 8.7 फीसद।

वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव में छह विस में मात्र छह महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। सिंदरी व टुंडी विधानसभा में इस बार एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। हालांकि झरिया में पांच महिला प्रत्याशी हैं। निरसा, धनबाद व बाघमारा में भी एक-एक महिला प्रत्याशी चुनाव में ताल ठोक रही है। झरिया में सबसे अधिक पांच महिला प्रत्याशी : झरिया विधानसभा की बात करें तो इस बार चुनाव में यहां पांच महिलाएं खड़ी हैं। 2014 में इस सीट पर एक भी महिला नहीं खड़ी हुई थी। कांग्रेस से पूर्णिमा नीरज सिंह, भाजपा से रागिनी सिंह, आंबेडकराइट पार्टी से जानकी देवी, जन संघर्ष विराट पार्टी से शहजादी खातून, टीएमसी से उषा देवी मैदान में हैं। 2014 में निरसा में थीं तीन, इस बार एक महिला प्रत्याशी मैदान में : निरसा में वर्ष 2014 चुनाव में तीन महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। फाब्ला से अर्पणा सेनगुप्ता, अनिता गोराई निर्दलीय व दुर्गा दास ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। इस बार अर्पणा भाजपा उम्मीदवार हैं। वहीं धनबाद से लक्ष्मी देवी, बाघमारा से इंदू देवी चुनाव लड़ रही हैं। विधान सभा महिला वोटर प्रत्याशी धनबाद 1,99,243 1 सिंदरी 1,48,535 0 बाघमारा 1,31,620 1 झरिया 1,34, 852 5 निरसा 1,46, 894 1 टुंडी 1,33,708 0

chat bot
आपका साथी