Dhanbad Education News: छह जनवरी से पीजी में शुरू होगा एडमिशन, स्नातक के लिए फिर खुलेगा चांसलर पोर्टल

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीन धनबाद और बोकारो के कॉलेजों में 6 जनवरी से पीजी के सेकंड लिस्ट में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए एडमिशन शुरू हो जाएगा। चयनित छात्र छात्राएं 6 से 13 जनवरी तक ऑनलाइन एडमिशन ले सकेंगे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 04:08 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 04:08 PM (IST)
Dhanbad Education News: छह जनवरी से पीजी में शुरू होगा एडमिशन, स्नातक के लिए फिर खुलेगा चांसलर पोर्टल
पीजी के सेकंड लिस्ट में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए एडमिशन शुरू हो जाएगा। (फोटो जागरण)

धनबाद, जेएनएन : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीन धनबाद और बोकारो के कॉलेजों में 6 जनवरी से पीजी के सेकंड लिस्ट में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए एडमिशन शुरू हो जाएगा। चयनित छात्र छात्राएं 6 से 13 जनवरी तक ऑनलाइन एडमिशन ले सकेंगे। इस बीच विश्वविद्यालय एडमिशन सेल थर्ड लिस्ट निकालने की तैयारी कर रहा है।

तीसरे मेरिट लिस्ट में खाली सीटों में एडमिशन मिल पाएगा। साथ ही वैसे छात्र-छात्राएं जो पहली मेरिट लिस्ट में दाखिला नहीं ले सके थे। उन्हें भी एडमिशन का मौका मिलेगा। एडमिशन की सारी प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी।

पीजी के साथ-साथ स्नातक में एडमिशन का दौर भी एक बार फिर शुरू होगा। 6 जनवरी से स्नातक में एडमिशन आवेदन के लिए चांसलर पोर्टल को फिर से खोला जाएगा। यूनिवर्सिटी के एडमिशन सेल ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटर का कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी किए जाने के बाद दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है। स्नातक के सभी विषयों के खाली सीटों में छात्र-छात्राएं एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

हालांकि स्नातक में एडमिशन को लेकर अब तक विश्वविद्यालय ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। आज शाम तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। विवि के फैसले से कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र छात्राओं को स्नातक में दाखिला लेने का मौका मिलेगा।

chat bot
आपका साथी