नए नगर आयुक्त को गंदगी बर्दास्त नहीं, सुपरवाइजर को शो कॉज

धनबाद, जेएनएन। डीएमसी यानी धनबाद नगर निगम के नए नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को गंदगी बर्दास्त

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 02:08 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 02:56 PM (IST)
नए नगर आयुक्त को गंदगी बर्दास्त नहीं, सुपरवाइजर को शो कॉज
नए नगर आयुक्त को गंदगी बर्दास्त नहीं, सुपरवाइजर को शो कॉज

धनबाद, जेएनएन। डीएमसी यानी धनबाद नगर निगम के नए नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को गंदगी बर्दास्त नहीं है। इसी कारण झरिया और श्रमिक चौक पर गंदगी देख वे भड़क गए और सुपरवाइजर को शो कॉज जारी कर दिया।

कश्यप ने शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने श्रमिक चौक, नया बाजार, पुराना बाजार आदि क्षेत्रों का दौरा किया। श्रमिक चौक पर दुकान का गंदा पानी सड़क पर बहता देख वे नाराज हुए और सिटी प्रबंधक विजय कुमार को आदेश देते हुए दुकानदार को नोटिस जारी करने की बात कही। धनबाद शहर का निरीक्षण करने के बाद वे सीधे झरिया पहुंचे और यहां की गंदगी देख बिफर पड़े। उन्होंने सुपरवाइजर को फटकार लगायी और कहा कि गंदगी किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी