धनबाद जिला कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, 62 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

धनबाद धनबाद जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को धनबाद जिला कुश्ती प्रतियोगिता का आंधनबाद जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को धनबाद जिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन काली मेला जामाडोबा में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:36 PM (IST)
धनबाद जिला कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, 62 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
धनबाद जिला कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, 62 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

धनबाद : धनबाद जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को धनबाद जिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन काली मेला जामाडोबा में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज नारायण तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष शुभ आशीष राय, संघ के महासचिव अरविद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सत नारायण यादव भी मौजूद थे।

निर्णायक राजेश भारद्वाज व जज में दीपक कुमार एवं राजेश कुमार थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुमार, बब्बन यादव, राजकुमार, बिना चौधरी, निशांत कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई। धनबाद जिला कुश्ती संघ के महासचिव अरविद कुमार ने बताया गया कि प्रतियोगिता में कुल 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सरायकेला के खरसावां में आयोजित हो रही राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। फ्री स्टाइल में पदक प्रथम पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी : रोशन 55 किलो भर वर्ग, राजा गिरी 57 किलो भर वर्ग, रोहित कुमार राम 61 किलो भार वर्ग, घनश्याम यादव 65 किलो भार वर्ग, सत्यजीत यादव 70 किलो भार वर्ग, शिवम झा 74 किलो भार वर्ग, कौशल यादव 110 के भार वर्ग।

ग्रीको रोमन में प्रथम पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी : सनी कुमार 55 किलो भार वर्ग, बृजेश 60 किलो भार वर्ग, नितेश 63 किलो भार वर्ग, रवि 67 किलो भार वर्ग, नितेश 72 किलो भार वर्ग, विशाल 77 किलो भार वर्ग, कुमार 82 किलो भार वर्ग में पदक जीतकर प्रथम स्थान पर आने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी