Dhanbad Congress: अखबार में नाम को लेकर विवाद में पिट गए कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष के बोल-कोई बड़ी घटना नहीं

बीच-बचाव करने आए कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा धक्का-मुक्की के शिकार हो गए। उनके अंगुली में चोट लग गई। काफी हो हंगामा के बाद किसी तरह से कांग्रेसी शांत हुए। फिलहाल रविंद्र वर्मा के घर में शादी है और वह निजी काम से हजारीबाग गए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 01:43 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 02:32 PM (IST)
Dhanbad Congress: अखबार में नाम को लेकर विवाद में पिट गए कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष के बोल-कोई बड़ी घटना नहीं
हाथ के जख्म को दिखाते धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कांग्रेस के जन जागरण अभियान के समापन बैठक में कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। नेताओं में धक्का-मुक्की हुई। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। घटना मंगलवार की है। इस बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा भी चोटिल हो गए। दरअसल हाउसिंग कॉलोनी में कांग्रेस के 14 से 29 नवंबर तक महंगाई के विरुद्ध जिलेभर में चलाए गए जन जागरण अभियान की समीक्षा की जा रही थी। जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने जन जागरण अभियान को सफल बताया और इसके लिए जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को सम्मानित करने की घोषणा की। किसी काम से जिला अध्यक्ष बैठक से बाहर चले गए। इसके बाद इसकी कमाल कार्यकारी जिला अध्यक्ष रविंद्र वर्मा को मिली। रविंद्र वर्मा जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए इसी बीच नेताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए।

अखबार में नाम नहीं छापा तो भड़के नेता

कांग्रेसी नेता राशिद रजा अंसारी ने कहा कि कांग्रेस का झरिया में बहुत ही अच्छा कार्यक्रम हुआ। लेकिन झरिया नगर अध्यक्ष अशोक वर्णवाल ने कई नेताओं का नाम नहीं दिया। वही अशोक वर्णवाल ने कहा कि उन्होंने प्रेस रिलीज बनाकर हर अखबार में सभी नेताओं का नाम दिया था। लेकिन अखबार में नाम नहीं छापा इसमें वह दोषी कैसे हो सकते हैं। इसी बात को लेकर दोनों नेता नेता आपस में उलझ गए। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

कार्यकारी अध्यक्ष की उंगली में लगी चोट

बीच-बचाव करने आए कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा धक्का-मुक्की के शिकार हो गए। उनके अंगुली में चोट लग गई। काफी हो हंगामा के बाद किसी तरह से कांग्रेसी शांत हुए। फिलहाल रविंद्र वर्मा के घर में शादी है और वह निजी काम से हजारीबाग गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों पक्षों को समझाया बुझाया गया है। वही राशिद रजा अंसारी ने कहा छोटी मोटी तू तू मैं मैं हुई थी। जिसे अब समझौता कर लिया गया है।

कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी। छोटी-मीटी घटनाएं होती रहती हैं। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। हालांकि पार्टी में अनुशासन बेहद जरूरी है।

-ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, धनबाद कांग्रेस 

chat bot
आपका साथी