Dhanbad Congress: कांग्रेसियों के बीच हाथापाई में चोटिल हो गए थे रवींद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष ने दो से पूछा कारण

सिंह ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने जन जागरण अभियान चलाया था। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के अनुशासनहीनता की बात सामने आई थी। जिसका संज्ञान जिला इकाई ने लेते हुए प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:57 AM (IST)
Dhanbad Congress: कांग्रेसियों के बीच हाथापाई में चोटिल हो गए थे रवींद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष ने दो से पूछा कारण
धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: जिला कांग्रेस नेतृत्व ने जिला इकाई से जुड़े दो पार्टी पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता के आरोप में शो काज किया है। इस शो काज का जवाब दोनों पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर देना है। इसकी जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंदं सिंह ने बताया कि पार्टी नेता मदन महतो और राशिद रजा अंसारी को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कारण पृच्छा नाेटिश जारी किया गया है। साथ ही दोनो को इसका स्पष्टीकरण एक सप्ताह में देने का निर्देश देते हुए कहा गया है क्यों नहीें हाल के दिनों में उनके विरूद्ध पार्टी विरोधी चलाने के आरोप में कारवाई की जाए। हालांकि सिंह ने रजा अंसारी के विरूद्ध कड़े तेवर दिखाए तो मदन महतो को लेकर उनका रूख थोड़ा नरम रहा। उनका कहना था कि अनुशासनहीनता के लिए कोई भी जगह पार्टी के भीतर नहीं है। और ऐसा करनेवालों को लेकर पार्टी कड़ा रूख अख्तियार करेगी। इन दोनों के विरूद्ध भी कोई ठोस साक्ष्य मिलने पर पार्टी कड़ी कारवाई की जाएगी।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सिंह ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने जन जागरण अभियान चलाया था। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के अनुशासनहीनता की बात सामने आई थी। जिसका संज्ञान जिला इकाई ने लेते हुए प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया था। प्रदेश नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों को शो काज जारी करने काे कहा था। उसी के आलोक में यह कारवाई की गई है। एक सप्ताह तक दोनों के जवाब का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद आगे की कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जन जागरण कार्यक्रम के समापन सह समीक्षा बैठक के दौरान इस अभियान के अध्यक्ष मदन महतो के साथ संयोजक राशिद रजा अंसारी और प्रतिनिधि शमशेर आलम तथा झरिया नगर अध्यक्ष अशोक वर्णवाल में धक्का मुक्की हुई थी। वर्णवाल ने महतो और अंसारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जिला इकाई और प्रदेश नेतृत्व को शिकायत की थी।

chat bot
आपका साथी