समय पर बिल भुगतान नहीं करने वालों पर अब गिरेगी बिजली, Dhanbad DC ने दी खुले हाथ कार्रवाई की छूट

बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान विधुत कार्यपालक अभियंता धनबाद प्रमंडल ने बताया कि बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई की गई है। साथ ही कई बकायेदारों को पेनल्टी लगाई गई तथा विद्युत लाइन भी काटी गई है। उपायुक्त ने कहां की वसूली की रफ्तार धीमी प्रतीत हो रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 05:35 PM (IST)
समय पर बिल भुगतान नहीं करने वालों पर अब गिरेगी बिजली, Dhanbad DC ने दी खुले हाथ कार्रवाई की छूट
राजस्व संग्रह की समीक्षा करते उपायुक्त उमाशंकर सिंह।

धनबाद, जेएनएन। राजस्व संग्रह बढ़ाने और बकाया वसूली के लिए अब धनबाद जिले में सख्ती से अभियान चलेगा। बकायेदारों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को खुले हाथ कार्रवाई की छूट दी है। सोमवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन (राजस्व संग्रहण) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पिछली बैठकों में लिए गए निर्णय तथा उससे संबंधित कार्रवाई की समीक्षा की गई।

नियमित रूप से राजस्व संग्रहण की करें समीक्षा

बैठक के दौरान वाणिज्य कर उपायुक्त, धनबाद ने बताया कि सभी अंचलों में बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर वसूली की कार्रवाई की जा रही है।  उपायुक्त ने वाणिज्य कर न्यायाधिकरण के न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा नियमित रूप से करने का निर्देश दिया। साथ ही वसूली की कार्रवाई में तेजी लाने के उद्देश्य से वाणिज्य कर उपायुक्त को अपने स्तर पर नियमित रूप से राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

अभियान चलाकर वसूली की करें कार्रवाई

बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान विधुत कार्यपालक अभियंता, धनबाद प्रमंडल ने बताया कि बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई की गई है। साथ ही कई बकायेदारों को पेनल्टी लगाई गई तथा विद्युत लाइन भी काटी गई है। उपायुक्त ने कहां की वसूली की रफ्तार धीमी प्रतीत हो रही है। उन्होंने अभियान चलाकर तथा कैंप लगाकर वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में खनन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण के मामले में तेजी लाने का निर्देश दिया।  धनबाद नगर निगम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम एक स्वायत्त संस्थान है तथा स्वयं में सक्षम है। उन्होंने बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई कर कर-संग्रहण करने का निर्देश दिया।

उपस्थित अधिकारी

बैठक में परिवहन विभाग, उत्पाद विभाग, कृषि बाजार समिति, जिला अवर निबंधक, को-आपरेटिव, वन प्रमंडल, मत्स्य विभाग, माप तौल विभाग, नगर निगम एवं नीलाम पत्र इत्यादि की समीक्षा की गयी। पर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, जिला सहकारिता पदाधिकारी, वाणिज्य कर उपायुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, विधुत कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी