राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी आरओ व एआरओ की सूची

जागरण संवाददाता धनबाद नगर निगम चुनाव हेतु वार्ड वार आरक्षण से संबंधित कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर बेहतर काम करने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया जा चुका है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के अलावा आरओ एवं एआरओ की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:41 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:41 AM (IST)
राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी आरओ व एआरओ की सूची
राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी आरओ व एआरओ की सूची

जागरण संवाददाता, धनबाद : नगर निगम चुनाव हेतु वार्ड वार आरक्षण से संबंधित कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर बेहतर काम करने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया जा चुका है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के अलावा आरओ एवं एआरओ की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। यह बातें शनिवार को उपायुक्त संदीप सिंह ने कही। वे समाहरणालय के सभागार में निगम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तैयारियों की वर्तमान स्थिति के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। जिले में नगर निगम के साथ साथ चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड एक के लिए उपचुनाव होना है। दोनों चुनाव सितंबर में होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता ने बताया कि निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हेतु सभी कार्यालयों से कार्यरत कर्मियों की सूची मांगी गई है। पूर्ण रूप से सूची प्राप्त होने के उपरांत उसे समेकित करने का कार्य किया जाना है। ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता ने बताया कि 26 जुलाई से 31 जुलाई तक ईवीएम का एफएलसी किया जाना है। उपायुक्त ने उन्हें प्रोटोकाल के अनुसार एमआईएस इंट्री करवाने एवं एफएलसी के संबंध में राजनीतिक दलों को सूचना देने का निर्देश दिया। इसी क्रम में परिवहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है तो प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्टर ट्रेनर की उपलब्धता के आलोक में प्रशिक्षण सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा कार्यपालक दंडाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी