Dhanbad की आरुषि बनी NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक; झारखंड में इन पदोंं पर दे चुकी है सेवा

झारखंड एनएसयूआइ की प्रखर प्रवक्ता आरुषि वंदना सिंह को एनएसयूआइ की सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। नेशनल स्टूडेंटस यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक के लिए देशभर से 12 लोगों को चुना गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:45 PM (IST)
Dhanbad की आरुषि बनी NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक; झारखंड में इन पदोंं पर दे चुकी है सेवा
आरुषि वंदना सिंह को एनएसयूआइ की सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन: झारखंड एनएसयूआइ की प्रखर प्रवक्ता आरुषि वंदना सिंह को एनएसयूआइ की सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। नेशनल स्टूडेंटस यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक के लिए देशभर से 12 लोगों को चुना गया है।

आरुषि वंदना धनबाद की हैं। आरुषि के राष्ट्रीय संयोजक बनने पर धनबाद से लेकर झारखंड एनएसयूआइ में हर्ष का माहौल है। आरुषि ने बताया कि छोटे छोटे राज्यों से युवाओं को खासकर लड़कियों को राजनीति में आगे लाना ही उनकी प्राथमिकताएं होंगी।

 

फिलहाल अभी कोरोना काल में लोगों की जितनी मदद की जा सके, जान बचा सकें, यही करना है। कोविड की इस विकट स्तिथि में एनएसयूआइ पहले दिन से ही मैदान में उतरी हुई है। लड़ेंगे और जीतेंगे मुहिम के तहत पूरे देश में एनएसयूआइ कार्यकर्ता दिन रात लोगों की मदद में लगे हुए हैं। झारखंड एनएसयूआइ की कोविड हेल्पलाइन टीम खुद लीड कर रही हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता के साथ आरुषि वंदना। (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया के साथ साथ फील्ड में भी जाकर लोगों की मदद कर रही हूं। कांग्रेस पार्टी के लिए नौ साल से काम कर रही हैं। यही एक पार्टी है जो महिलाओं को उनकी मेहनत और काम को देखते हुए सम्मान देती है। प्रियंका गांधी हमारी रोल मॉडल हैं। ट्विटर पर आरुषि को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

 

झर‍िया व‍िधायक नीरज पूर्ण‍िमा स‍िंंह के साथ आरुषि वंदना। (फाइल फोटो)

यहां तक पहुंचने में घर वालों का मिला पूरा सहयोग

आरुषि कुसुम विहार में रहती हैं। पिता अभय सिंह के साथ-साथ पूरे परिवार को सहयोग मिला। आरुषि बताती हैं कि पार्टी के काम के लिए घर वालों से दूर रांची में रहकर पढ़ाई भी कर रही हैं और काम भी। आरुषि ने बताया कि 2013 में एनएसयूआइ ज्वाइन की थी। 2015 में एनएसयूआइ झारखंड प्रदेश संयोजक बनी। 2018 में प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल की सदस्य बनी। 2019 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खिजरी विधायक राजेश कच्छप की मीडिया टीम की इंचार्ज रही और उनका सोशल मीडिया का काम अभी तक संभाल रही हैं। 2020 में एनएसयूआइ नेशनल कॉर्डिनेटर बनी और अब सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक।

chat bot
आपका साथी