Dhanbad Cricket News: धनबाद के गांव की दस बेटियां राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट में जलवा बिखेरने को बेताब, पढ़ें पूरी खबर

धनबाद जिला के सुदूरवर्ती गांव बलियापुर की 10 क्रिकेटर बेटियां इनदिनों अपने खेल के प्रति उत्साह से लबरेज हैं। कोच श्रीराम दुबे की देखरेख में यहां की क्रिकेटर बेटियां कोरोना काल वर्ष 2020 में बलियापुर के मैदान में खूब प्रैक्टिस की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 01:42 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 01:42 PM (IST)
Dhanbad Cricket News: धनबाद के गांव की दस बेटियां राज्य स्तरीय  महिला क्रिकेट में जलवा बिखेरने को बेताब, पढ़ें पूरी खबर
बलियापुर की 10 क्रिकेटर बेटियां इनदिनों अपने खेल के प्रति उत्साह से लबरेज हैं। (जागरण)

गोविन्द नाथ शर्मा, झरिया :  धनबाद जिला के  सुदूरवर्ती गांव बलियापुर  की 10  बेटियां इनदिनों अपने किक्रट में अपना जलवा बिखेरने को बेताब है। कोच श्रीराम दुबे की देखरेख में यहां की क्रिकेटर बेटियां कोरोना काल वर्ष 2020 में बलियापुर के मैदान में खूब प्रैक्टिस की। प्रैैक्टिस अभी भी जारी  है। इनके क्रिकेट खेल का परचम वर्ष 2021 में सब को देखने को मिलेगा। बलियापुर की ये बेटियां वर्ष 2021  के राज्य स्तरीय  महिला क्रिकेट खेल में अपना परचम लहराने के लिए पूरा दमखम लगा दी हैं।  कोरोना काल के कारण  वर्ष 2020 में  बलियापुर की क्रिकेटर बेटियां क्रिकेट मैच नहीं खेल पाई थी। 

बेटियां हुई सम्मानित, मिले खेल को निखारने के टिप्स 

 पिछले दिनों बलियापुर में  धनबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं सचिव विनय सिंह ने बलियापुर बाघमारा गांव पहुंच कर बलियापुर की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाकर सम्मानित किया। सभी को बेहतर क्रिकेट खेलने के कई  टिप्स दिए।  बाघमारा उच्च विद्यालय प्रांगण में समारोह के दौरान संघ के मनोज सिंह व विनय सिंह ने कहा कि यहां की  बेटियों पर धनबाद  जिला क्रिकेट संघ  को नाज है। यहां की  बेटियां पूर्व में राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा बिखेर चुकी हैं। कहा कि वर्ष 2021 में बलियापुर के ये खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बलियापुर व धनबाद का नाम रोशन करने में कामयाब होगी। 

इन क्रिकेटर बेटियों को किया गया सम्मानित 

 बलियापुर बाघमारा गांव के समारोह में इस दौरान बलियापुर की 10 क्रिकेटर बेटियों  रूमा कुमारी महतो, दुर्गा कुमारी मुर्मू, उर्मिला कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुनीता कुमारी मुर्मू, लक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, मीरा कुमारी, अनिता मांझी,  पूनम कुमारी के अलावा इनके कोच श्री राम दुबे को भी संघ की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान बलियापुर धनबाद के अनेक क्रिकेट खेल प्रेमी व ग्रामीण शामिल हुए। 

chat bot
आपका साथी