Dhanbad क्रिकेट संघ प्रबंध समिति का चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई, आज होगा स्क्रूटिनी

धनबाद क्रिकेट संघ प्रबंध समिति सह चुनाव प्रक्रिया को लेकर धनबाद में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। रविवार को प्रबंध समिति के विभिन्‍न पदों के लिए नामांकन किया गया। चुनाव पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्‍हा ने बताया कि सोमवार को नामांकन वापस करने की आखिरी तारीख है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:42 AM (IST)
Dhanbad क्रिकेट संघ प्रबंध समिति का चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई, आज होगा स्क्रूटिनी
धनबाद क्रिकेट संघ प्रबंध समिति सह चुनाव प्रक्रिया को लेकर धनबाद में राजनीति फिर गरमा गई है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः धनबाद क्रिकेट संघ प्रबंध समिति सह चुनाव प्रक्रिया को लेकर धनबाद में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। रविवार को प्रबंध समिति के विभिन्‍न पदों के लिए नामांकन किया गया। चुनाव पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्‍हा ने बताया कि सोमवार को नामांकन वापस करने की आखिरी तारीख है। स्क्रूटिनी 28 सितंबर को किया जाएगा,  29 सितंबर को वैध उम्मीदवार का प्रकाशन किया जाएगा तथा चुनाव की तिथि 3 अक्टूबर को किया जाएगा।

-नामांकन करने वालों की सूची व पद इस प्रकार है-

-अध्‍यक्ष के लिए (एक पद) हैं जिसमें - मनोज कुमार ने नामांकन किया हैं। उसी प्रकार

वरीय उपाध्‍यक्ष के लिए (एक पद)

है जिसमें उत्‍तम विश्‍वास व एसए रहमान ने नामांकन किया हैं।

उपाध्‍यक्ष के लिए (पांच पद) जिसमें साधवेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार झा, शांतनु चौधरी और रविजीत सिंह डैंग,

महासचिव में (एक पद) जिसमें बिनय कुमार सिंह, कोषाध्‍यक्ष (एक पद) जिसमें ललित जगनानी, संयुक्‍त सचिव (दो पद) जिसमें - बीएच खान और बाल शंकर झा, एक्‍जीक्‍यूटिव मेंबर (दस पद) रत्‍नेश कुमार सिंह, द्वारिका तिवारी, एसए रहमान, अमरेंद्र कुमार सिन्‍हा, संजीव राणा, चंद्र मोहन झा, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जावेद इकबाल खान, डा. राजशेखर सिंह। एक्‍जीक्‍यूटिव मेंबर स्‍कूल (एक पद) जिसमें मनीष कुमार ने नामांकन किया हैं।

chat bot
आपका साथी