Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना ने मां के बाद दो बेटों की ली जान, तीन की माैत से मचा कोहराम

Dhanbad Coronavirus News Update महिला की 26 जून को तबीयत बिगड़ गई। चास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 4 जुलाई को उसकी माैत हो गई। अब कोरोना ने उसके दो बेटों की जान ले ली है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:15 AM (IST)
Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना ने मां के बाद दो बेटों की ली जान, तीन की माैत से मचा कोहराम
Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना ने मां के बाद दो बेटों की ली जान, तीन की माैत से मचा कोहराम

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में कोरोना अपना भयावह रूप दिखाने लगा है। लोग पहले से ही संक्रमित हो रहे थे। अब माैत की संख्या भी बढ़ने लगी है। 24 घंटे के अंदर दो भाइयों की कोरोना से माैत हो गई है। दोनों भाइयों की माैत से पहले उनकी मां की भी कोरोना संक्रमण से माैत हो चुकी है। एक ही परिवार के तीन की कोरोना से माैत के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों भाइयों की माैत 24 घंटे के अंदर हुई। एक ने कोविड-19 अस्पताल में दल तोड़ा तो दूसरे ने पीएमसीएच में। 

धनबाद के कतरास के रहने वाली एक महिला की मृत्यु 4 जुलाई को बोकारो के चास स्थित नीलम नर्सिंग होम में हो गई थी। महिला की मृत्यु के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बोकारो से लेकर धनबाद तक कोरोना संक्रमण की आशंका व्यक्त की जा रही थी। यह आशंका सच साबित हुई है। अब 24 घंटे के अंदर कोरोना से महिला के दो बेटों की माैत हो गई है। कोरोना संक्रमित 69 वर्षीय बेटे ने शनिवार रात कोविड अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। यह धनबाद के कोविड अस्पताल में माैत का पहला मामला है। 65 वर्षीय दूसरे बेटे की माैत पीएमसीएच में हुई। माैत के बाद ट्रूनेट मशीन से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

एक ही परिवार में कोरोना से तीन की माैत का धनबाद में पहला मामला है। दोनों भाइयों को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतकों के एक और भाई संक्रमित हैं और स्थिति गंभीर है। इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। इस परिवार में कोरोना संक्रमण की चेन के बाबत कहा जा रहा है कि दिल्ली से पहुंची। कतरास रानी बाजार की 89 वर्षीय महिला दिल्ली से धनबाद आई थीं। परिवार में 27 जून को शादी थी। महिला की 26 जून को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद चास स्थित नीलम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 4 जुलाई को महिला की माैत हो गई। अब कोरोना ने उसके दो बेटों की जान ले ली है। 

chat bot
आपका साथी