Dhanbad Corona News Update : DSP समेत 77 कोरोना पॉजिटिव, एक साथ 40 मरीज मिलने से मुनिडीह में हड़कंप

Dhanbad Corona News Update धनबाद जिले में बुधवार को डीएसपी सहित रिकॉर्ड 77 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद डीएसपी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 12:26 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 06:33 AM (IST)
Dhanbad Corona News Update : DSP समेत 77 कोरोना पॉजिटिव, एक साथ 40 मरीज मिलने से मुनिडीह में हड़कंप
Dhanbad Corona News Update : DSP समेत 77 कोरोना पॉजिटिव, एक साथ 40 मरीज मिलने से मुनिडीह में हड़कंप

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update धनबाद जिले में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बुधवार को डीएसपी सहित रिकॉर्ड 77 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। धनबाद में अब तक सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद डीएसपी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। इससे पहले मंगलवार को सिटी एसपी संक्रमित पाए गए थे।

इधर, पुटकी के मुनिडीह में एक साथ 40 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें से अधिकतर संक्रमित लोग पुटकी में संचालित आउटसोर्सिंग इंदु कंपनी के बताए जा रहे हैं। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। इसके साथ ही बुधवार तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 788 हो गई है। कुल एक्टिव केस की संख्या 230 हो गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 537 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं। 77 नए मरीज मिलने से संख्या में और इजाफा होगी। इधऱ, देर रात सिटी एसपी की रिपोर्ट नगेटिव आयी है।

कहां से मिले मरीज : धनबाद 65 : वासेपुर 1, पीएमसीएच स्टॉप 1, लिंडसे क्लब रोड हीरापुर 3, शास्त्री नगर 2, डीजीएमएस कॉलोनी 1, मुनिडीह पुटकी 40, सरायढेला 4, पिपराटोला भूली बस्ती एक, मिट्ठू रोड एक, हाउसिंग कॉलोनी एक, बेकारबांध एक, बैंक मोड़ दो, ट्रिंटी गार्डन धैया एक, हीरापुर दो, देव बिहार एक, सांघवी कॉलोनी एक, आदर्श विहार कॉलोनी 1,  बारा मुड़ी 1 संक्रमित मिले हैं। झरिया 8 : सुदामडीह दो,  केंदुआ एक, झरिया मार्केट एक, फुसबंगला एक, एसीसी प्लांट सिंदरी 3 बाघमारा, सिजुआ, तेतुलमारी : एक तोपचांची, राजगंज : एक टुंडी, पलमा, मनिया डीह : एक गोविंदपुर, बरवाडा : एक

chat bot
आपका साथी