Dhanbad Corona News Update : धनबाद में तेजी से फैल रहा कोरोनावायरस, एक दिन में रिकॉर्ड 103 पॉजिटिव मिले

Dhanbad Corona News Update जिले में पहली बार एक दिन में 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें केंदुआ थाना बैंक मोड़ थाना और पुलिस लाइन के दो दर्जन अफसर व जवान शामिल हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:41 PM (IST)
Dhanbad Corona News Update : धनबाद में तेजी से फैल रहा कोरोनावायरस, एक दिन में रिकॉर्ड 103 पॉजिटिव मिले
Dhanbad Corona News Update : धनबाद में तेजी से फैल रहा कोरोनावायरस, एक दिन में रिकॉर्ड 103 पॉजिटिव मिले

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित रिकॉर्ड 103 मरीज मिले हैं। सबसे अधिक मरीज धनबाद शहर में पाए गए। धनबाद शहर से बुधवार को 78 मरीज मिले हैं। एक साथ 103 मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया है। देर रात तक मरीजों की खोज करने में स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा। ऐसा पहली बार है जब जिले में एक दिन में 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें केंदुआ थाना, बैंक मोड़ थाना और पुलिस लाइन के दो दर्जन अफसर व जवान संक्रमित पाए गए हैं।

रेलवे के लिए गुड न्यूज, डीआरएम की रिपोर्ट नेगेटिव : रेलवे के लिए राहत भरी खबर है। डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद डीआरएम ने खुद इससे जुड़ी जानकारी साझा की। दो अगस्त को वे पॉजिटिव हो गए थे। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। डीआरएम ऑफिस के सभी विभागों के अधिकारी भी क्वारंटाइन हुए थे। सभी अधिकारी अभी भी वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) कर रहे हैं। उनके संपर्क में आये कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इससे पहले 31 जुलाई को डीआरएम ऑफिस के कार्मिक विभाग के दो कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने के बाद मंडल कार्मिक अधिकारी समेत 21 कर्मचारी 13 अगस्त तक होम क्वारंटाइन किये गए हैं। उनकी क्वारंटाइन अवधि गुरुवार को पूरी होगी। हालांकि अन्य कई कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने से डीआरएम ऑफिस के रेल कर्मचारियों में अभी भी दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी