Petrol Price: पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लेकर भाजपा को घेरने में जुटी कांग्रेस, पेट्रोल पंपों पर होगा प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी 11 जून को भाजपा सरकार की मनमानी के खिलाफ पूरे देश में पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन एवं ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करने को लेकर प्रदर्शन करेगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 08:51 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 08:51 AM (IST)
Petrol Price: पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लेकर भाजपा को घेरने में जुटी कांग्रेस, पेट्रोल पंपों पर होगा प्रदर्शन
पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि ( प्रतिकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। भाजपा सरकार पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बेहताशा वृद्धि करती जा रही है। इसपर लगाम नहीं लग पा रहा है। आम जनता त्रस्त है। जनता से की जा रही की इस लूट के खिलाफ कांग्रेस 11 जून को पूरे देश के पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करेगी। ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी को अविलंब वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले 13 महीनों में पेट्रोल की कीमत में 25.72 रुपये और डीजल में 23.93 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष पिछले पांच महीने में 42 बार यह वृद्धि दर्ज की गई है। यह केंद्र की भाजपा सरकार की लूट उजागर करता है। जनता की परेशानी से किसी को कोई लेना देना नहीं है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के पत्र के आलोक एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी 11 जून को भाजपा सरकार की मनमानी के खिलाफ पूरे देश में पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन एवं ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करने को लेकर प्रदर्शन करेगी। यह कार्यक्रम धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिला मुख्यालय में होगा। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष संबंधित अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कर भाजपा सरकार के प्रति विरोध दर्ज करने का काम करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की है, ताकि केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए।

chat bot
आपका साथी