Dhanbad Congress Politics: किसानों के समर्थन में प्रखंड से लेकर जिले तक कांग्रेस का प्रदर्शन आज

दिल्ली में किसानों के आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के लाखों किसान दिल्ली में मोदी सरकार के पारित तीनों काला कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत हैं। निरीह किसानों पर पानी की

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 10:48 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 10:48 AM (IST)
Dhanbad Congress Politics: किसानों के समर्थन में प्रखंड से लेकर जिले तक कांग्रेस का प्रदर्शन आज
दिल्ली में किसानों के आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया

जागरण संवाददाता, धनबाद : दिल्ली में किसानों के आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के लाखों किसान दिल्ली में मोदी सरकार के पारित तीनों काला कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत हैं। निरीह किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है। इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार मनमानी कर रही है। इसके समर्थन में आज सभी प्रखंड मुख्यालयों में सुबह साढ़े 11 बजे झंडा, पताका, बैनर के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसमें धनबाद के लिए लगनदेव यादव, झरिया योगेंद्र सिंह योगी, गोविंदपुर संजय महतो, निरसा राशिद रजा अंसारी, बलियापुर किरीट भूषण रूज, बाघमारा गंगा वाल्मिकी, टुंडी मुकेश सिंह एवं तोपचांची के लिए सुबोध राय नियुक्त किए गए हैं। इनका काम कांग्रेसियों को एकजुट कर किसानों के हक में आवाज बुलंद करना है। ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों के साथ खड़ी रही है और खड़ी रहेगी। केंद्र सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा प्रारंभ की गई हरित क्रांति पर हमला कर रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरु एवं इंदिरा गांधी के निर्मित न्यूनतम समर्थन मूल्य को मोदी सरकार समाप्त करने की साजिश कर रही है। गरीब किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिग्भ्रमित करते हुए किसानों को छलने का काम किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी केंद्र सरकार से किसान विरोधी कानूनों वापस लेने की मांग करती है। ऐसा न होने पर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी।

chat bot
आपका साथी