Dhanbad Congress Politics: इन दिनों खूब उछल रहे छोटे से लेकर बड़े कांग्रेसी, यह रही इनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा

नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है। दो दिन पहले ही पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आवास पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसमें नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के प्रत्याशी पर रायशुमारी हुई।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:56 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:15 AM (IST)
Dhanbad Congress Politics: इन दिनों खूब उछल रहे छोटे से लेकर बड़े कांग्रेसी, यह रही इनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह और अन्य ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। नगर निगम चुनाव में पूरे दमखम के साथ कांग्रेस ताल ठोक रही है। मेयर और डिप्टी मेयर दोनों सीटों पर दावेदारी पेश करने के बाद अब कांग्रेस की नजर सरकार की 20 सूत्री कमेटी पर है। जिला कांग्रेस कमेटी अपने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को 20 सूत्री कमेटी का हिस्सा बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी तैयारी भी शुरू की दी गई है। एक दिन पहले कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में इसपर व्यापक रणनीति बनी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि 20 सूत्री कमेटी गठन होने पर कांग्रेस के ऊर्जावान एवं समर्पित लोगों को जगह मिलेगी। युवाओं पर कांग्रेस का अधिक फोकस है। इन्हें न केवल 20 सूत्री बल्कि जिला कांग्रेस कमेटी में भी प्राथमिकता के आधार पर जगह मिलेगी।

कांग्रेस संगठन का करेगी विस्तार, चलाएगी सदस्यता अभियान

जिला कांग्रेस कमेटी अपने संगठन को पहले से अधिक प्रभावी बनाने और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने के लिए विस्तारीकरण योजना पर काम कर रही है। जल्द ही कांग्रेस इसके लिए सदस्यता अभियान चलाएगी। युवा कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने पर विशेष ध्यान होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह कहते हैं कि कांग्रेस अब गांव, पंचायत स्तर तक अपनी पहुंच बनाएगी। नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। ये ऊर्जावान हाेंगे, पार्टी के प्रति समर्पित कायकर्ता के तौर पर काम करेंगे।

नगर निगम चुनाव को लेकर दो अगस्त को कांग्रेस की बैठक

नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है। दो दिन पहले ही पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आवास पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसमें नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के प्रत्याशी पर रायशुमारी हुई। प्रत्याशी ऐसा हो जो चुनाव जीते। इसकी व्यापक रणनीति के लिए दो अगस्त को नगर निगम के चारों विधानसभा से प्रमुख लोगों की बैठक हाउसिंग कालोनी में होगी। कांग्रेस पार्टी आगामी होने वाले नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

chat bot
आपका साथी