महिला कांग्रेस ने सड़क पर चूल्हा जला बनाया खाना

जागरण संवाददाता धनबाद पेट्रोलियम पदार्थो और घरेलू रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अनूठे तरीके से प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में पुराना कांग्रेस कार्यालय लुबी सर्कुलर रोड पर महंगाई के विरोध में थाली पीटकर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने ईंट का चूल्हा बनाया। आसपास से लकड़ियां बटोरी और आग जलाकर खाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 04:06 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 04:06 AM (IST)
महिला कांग्रेस ने सड़क पर चूल्हा जला बनाया खाना
महिला कांग्रेस ने सड़क पर चूल्हा जला बनाया खाना

जागरण संवाददाता, धनबाद : पेट्रोलियम पदार्थो और घरेलू रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अनूठे तरीके से प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में पुराना कांग्रेस कार्यालय लुबी सर्कुलर रोड पर महंगाई के विरोध में थाली पीटकर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने ईंट का चूल्हा बनाया। आसपास से लकड़ियां बटोरी और आग जलाकर खाना बनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष और अन्य कांग्रेसी थाली पीटते रहे। आधा कच्चा पक्का खाना भी तैयार हो गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम हुआ। सीता राणा ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही के कारण आज आम आदमी को रोटी पर 18 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा है। आर्थिक प्रबंध अकुशल हाथों में होने के कारण पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस का दाम लगातार बढ़ रहा है। कोरोना काल मे लोगों की आमदनी घटी है। मोदी सरकार तेलों के दाम बढ़ाकर महंगाई बढ़ा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब विरोधी व तानाशाही सरकार है। लगातार पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि की गई। लोगों की थाली से दाल सब्जी छी छीन लिया गया है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाली पिटवाया। आज हालात ऐसे हैं कि लोग अपनी छाती पीट रहे हैं। अविलंब तेलों के दाम घटने चाहिए और महंगाई पर लगाम लगनी चाहिए। मौके पर जानकी, कुसमी, जूली सिंह, देवी झा, रिकू, अख्तरी खातून, गीता सिंह, मानो, यशोदा मंडल, दुर्गा, फूलमती, सुधा, सविता, शकीला, ऊषा, ज्योति, कमला मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी