सॉरी फॉर द इंटरप्शन... आपका एक-एक वोट झारखंड के भविष्य के लिए जरूरी है, मन-बहलाव तो होता रहेगा Dhanbad News

प्रशासन ने मतदान के दिन 24 घंटे तक मल्टीप्लेक्स और थिएटर में शो संचालन पर रोक लगाई है। अभी तक ऐसा नहीं हुआ था पांच बजे के बाद शो चलते थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 01:11 PM (IST)
सॉरी फॉर द इंटरप्शन... आपका एक-एक वोट झारखंड के भविष्य के लिए जरूरी है, मन-बहलाव तो होता रहेगा Dhanbad News
सॉरी फॉर द इंटरप्शन... आपका एक-एक वोट झारखंड के भविष्य के लिए जरूरी है, मन-बहलाव तो होता रहेगा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। मतदान के दिन लगभग सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद रहते हैं। इसीलिए मतदान के बाद पार्क, मॉल और मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने का प्लान भी बनाया जाता है। अधिकतर लोग मल्टीप्लेक्स में ढाई से तीन घंटे समय मूवी देखकर बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। 16 को आप शहर के किसी भी थिएटर या मल्टीप्लेक्स में फिल्म नहीं देख पाएंगे।

दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में धनबाद में 16 को मतदान होना है। चुनाव को देखते हुए इस बार आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स, पूजा और रे टॉकीज ने सभी शो बंद कर दिया है। प्रशासन ने मतदान के दिन 24 घंटे तक मल्टीप्लेक्स और थिएटर में शो संचालन पर रोक लगाई है। अभी तक ऐसा नहीं हुआ था, पांच बजे के बाद शो चलते थे। हालांकि इस बार मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। रे टॉकीज के ऑनर नीतेश शाहाबादी, आइनॉक्स प्रबंधन और पूजा टॉकीज के ऑनर सिद्धार्थ सिंह के अनुसार मतदान के दिन शो नहीं चलेगा।

16 को तो फिल्म देखने की प्लानिंग की थी, अब इसे बदलना पड़ेगा। सोचा था कि वोटिंग करने के बाद फैमिली के साथ जुमांजी मूवी देखने चली जाऊंगी। सारे प्लान पर पानी फिर गया।

- मनीषा सिंह, गृहिणी झाड़ूडीह

सोचा था सुबह ही वोटिंग सेंटर पर पहुंच जाएंगे और वोट डालने के बाद सीधे आइनॉक्स फिल्म देखने जाएंगे। इसके बाद रेस्त्रां भी जाने की योजना थी। जिस तरह से आप बता रहे हैं, उससे तो मुझे अपना प्लान बदलना पड़ेगा।

- नीरज वर्णवाल, गृहिणी बैंक मोड़

मतदान के नाम पर एक दिन की और छुट्टी मिल रही है। वोट करने के बाद बच्ची के साथ मॉल जाने की प्लानिंग है। सोचा था मूवी भी देख लेंगे, चलिए कोई बात नहीं मॉल ही घूम लिया जाएगा।

- अभिनेश विक्रम सिंह, बिजनेसमैन धैया

मुझे मूवी देखना बहुत पसंद है। छुट्टी के दिन फिल्म देखने की जरूर प्लानिंग करती हूं। थिएटर बंद होने से तो पूरी प्लानिंग पर पानी फिर जाएगा। वोट देने के बाद कुछ और सोचना पड़ेगा।

- वर्षा, छात्रा रांगाटांड़

chat bot
आपका साथी