National Technology Day 2021: आज ही के दिन मुस्कुराए थे बुध, वाजपेयी के योगदान को याद कर रहे भाजपाई

विधायक राज सिन्हा ने इंटरनेट मीडिया के जरिए देश को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई देते हुए लिखा है कि वाजपेयी सरकार के दृढ़ निश्चय और महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम की दूरदर्शिता की वजह से आज ही परमाणु परीक्षण किया गया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 02:09 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 02:09 PM (IST)
National Technology Day 2021: आज ही के दिन मुस्कुराए थे बुध, वाजपेयी के योगदान को याद कर रहे भाजपाई
पोखरण में परमाणु विस्फोट का दृश्य और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस ( National Technology Day) है। भारत में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। भारत के इतिहास में 11 मई, 1998 को दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया गया था। इसके बाद से ही हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। किसी भी देश को ताकतवर बनाने में टेक्नोलॉजी की बहुत योगदान होता है। 11 मई को भारत में तकनीकी क्रांति के लिए याद किया जाता है। भारत ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चाैंका दिया था। परमाणु परीक्षण का कोड वर्ड था-बुध मुस्कुराए ( स्माइलिंग बुद्धा)। तब अलट बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री थे। 

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के सशक्त नेतृत्व और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की दूरदर्शी दक्षता को नमन जिन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को सशक्त राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा किया।

आज #राष्ट्रीय_प्रौद्योगिकी_दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/tJQtNOK2dK— Ravindra Pandey (@rkpandeymp) May 11, 2021

विस्फोट के बाद बाद भारत ने दुनिया के प्रतिबंधों को झेला

आज से ही 23 वर्ष पूर्व राजस्थान के पोखरण में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया गया था। तब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। इस परमाणु बम के भूमिगत धमाके से दुनिया तो दहली ही थी खुद वाजपेयी की सरकार भी हिल गई। विपक्षी दलों के विरोध के साथ ही पूरी दुनिया में अनेक देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लाद दिए थे।  हालांकि इससे सरकार की सेहत पर कोई खास असर नहीं पड़ा। क्योंकि परीक्षण ने आम लोगों के बीच वाजपेयी का कद काफी बढ़ा दिया। उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी। इसी लोकप्रियता के बल पर उन्होंने न सिर्फ समर्थन वापसी से सरकार को उबारा बल्कि दुनिया के आर्थिक प्रतिबंधों का भी सामना किया और अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाने में सफल रहे। 11 मई की वह अविस्मरणीय तिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाई जाने लगी। यह अलग बात है कि राजनीति के कारण अन्य दलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कोई खास चर्चा नहीं दिखती।

श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सशक्त नेतृत्व और डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की दूरदर्शी दक्षता को नमन जिन्होंने 11 मई 1998 को #पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर भारत को सशक्त राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा किया।#राष्ट्रीय_प्रौद्योगिकी_दिवस pic.twitter.com/ahzfmaUqCu— Raj Sinha (@rajsinhabjp) May 11, 2021

इंटरनेट मीडिया में सुबह से चल रहा बधाइयों का सिलसिला

कोरोना काल में हर संस्थान, हर कार्यालय बंद हैं। सोशल मीडिया के अतिरिक्त अन्य जगह कोई गतिविधि भी नहीं है। जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जरूर उस अविस्मरणीय पल तो याद कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। विधायक राज सिन्हा ने इंटरनेट मीडिया के जरिए देश को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई देते हुए लिखा है कि वाजपेयी सरकार के दृढ़ निश्चय और महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम की दूरदर्शिता की वजह से आज ही परमाणु परीक्षण किया गया था। उन्होंने देशवासियों को इसकी बधाई दी और प्रौद्योगिकी के सकारात्मक इस्तेमाल की दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित किया  सांसद पीएन सिंह को टैग करते हुए उनके मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने भी लोगों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी