यौन शोषण के आरोप में Dhanbad के क्रिकेटर पर प्राथमिकी दर्ज...वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी महिला ने लगाया आरोप

धनबाद की एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले क्रिकेटर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत धनबाद थाना में करने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:53 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:53 AM (IST)
यौन शोषण के आरोप में Dhanbad के क्रिकेटर पर प्राथमिकी दर्ज...वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी महिला ने लगाया आरोप
धनबाद की महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक महिला ने अपने पड़ोसी और क्रिकेट खिलाड़ी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। महिला ने धनबाद थाने को लिखित शिकायत देते हुए उस खिलाड़ी पर अश्लील विडियो बना कर ब्लैक मेल करने का भी आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। जिस पर थाना में यौन प्रताड़ना करने के अलावा आईटी एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही आरोपी युवक निखिल अपने घर से फरार बताया जा रहा है।

प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि करते हुए वरीय आरक्षी अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि महिला ने देर शाम धनबाद थाना को लिखित शिकायत की है। जिसमें उसने आरोपी को अपना पड़ोसी बताया है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से जान पहचान है। इस बीच महिला का पति काम के सिलसिले में दुबई चला गया। मौके का फायदा उठाते हुए युवक ने महिला से और ज्यादा नजदीकी बढ़ा ली। इस बीच उसने धोेखे से महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अंतरंग पलों का विडियो बना लिया।

कुमार ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि उसी विडियो को आधार बना कर वह युवक पिछले दो साल से लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। यही नहीं वह विडियो को उसके पति को भेज देने के अलावा इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल करने की धमकी दे कर लगातार यौन शोषण कर रहा है।

प्राथमिकी दर्ज करने के साथ युवक की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी की जा रही है। लेकिन वह अपने घर से फरार है। लेकिन हमें उसके छिपने के कुछ जगहो की जानकारी मिली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं यौन शाेषण के एक दुसरे मामले में एक फुल विक्रेता के विरुद्ध धनबाद थाना में ही पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पूजा टाकीज साई मंदिर के पास रहने वाले फुल विक्रेता कंहाई मालाकार के विरुद्ध बालू गद्दा की रहने वाली एक महिला ने अपने नाबालिग बेटी का छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी