Dhanbad Weather Alert: मानसूनी फुहारों से लुढ़का पारा, अगले तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश; माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Dhanbad Weather Alert सोमवार को धनबाद शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद मंगलवार से अधिकतम तापमान के कई दिनों तक 27 डिग्री पर रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी का एहसास कम होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:16 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: मानसूनी फुहारों से लुढ़का पारा, अगले तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश; माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी
मानसूनी फुहारें के बीच धनबाद का सिटी सेंटर-बरवाअड्डा रोड का एरियल व्यू ( फोटो अमित सिन्हा)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में मानसून का प्रवेश हो चुका है। शनिवार को मानसून के आगमन के बाद जहां हल्की बारिश हुई वहीं रविवार को दोपहर में मानसूनी फुहारें बरसीं। सोमवार सुबह से धनबाद शहर में बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून आगमन के साथ ही लो प्रेशर भी सक्रिय है। ओडिशा और उसके आसपास सक्रिय हुए लो प्रेशर का असर झारखंड पर भी रहेगा। इससे अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा, जिससे सावधानी बरतनी होगी। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने को लेकर 18 तारीख तक सावधानी बरतने की अपील की है।

मानसून के आगमन और मानसूनी फुहारे बरसने से तापमान में भी कमी आ गई है। इस हफ्ते तापमान 30 डिग्री के नीचे रहने का अनुमान है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा।इसके बाद मंगलवार से अधिकतम तापमान के कई दिनों तक 27 डिग्री पर रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी का एहसास कम होगा। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से उमस सताएगी। धनबाद के साथ-साथ धनबाद से सटे पड़ोसी जिलों में भी कई दिनों तक बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा जैसे पड़ोसी जिलों के साथ-साथ संताल परगना के जिलों में भी बारिश के आसार हैं। साथ ही बिजली गिरने का खतरा इन जिलों में भी बना रहेगा। 18 जून तक का संभावित तापमान सोमवार अधिकतम 29 न्यूनतम 24 मंगलवार अधिकतम 29 न्यूनतम 24 बुधवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24 गुरुवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24 शनिवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी