Dhanbad Weather Alert: आज गरज के साथ बरसेंगे बादल, पूरे सप्ताह बारिश के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के बादल उत्तर प्रदेश से त्रिपुरा तक फैले हैं। इसके साथ ही उत्तर पूर्वी बिहार से ओडिशा के तटीय हिस्से और उत्तर पूर्वी झारखंड पर भी इसका प्रभाव है।इससे बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन से धनबाद और आसपास में बारिश हो रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 11:08 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 11:08 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: आज गरज के साथ बरसेंगे बादल, पूरे सप्ताह बारिश के संकेत
बारिश से लबालब धनबाद शहर का रानीबांध तालाब ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मानसून आने के बाद कमजोर पड़ गया था। लेकिन अब जो संकेत मिल रहे हैं वह अच्छे हैं। इस सप्ताह झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार सुबह धनबाद में धूप निकली है। शाम तक बारिश के आसार हैं। सोमवार को सुबह से धूप-छांव के बीच दोपहर तक उमस भरी गर्मी बरकरार रही। दोपहर बाद मौसम ने रंग बदल लिया। गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। घंटेभर की बारिश से गर्मी से राहत मिल गई। मौसम ने पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज बदलते रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को राज्य के कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। बुधवार से कई दिनों तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। इससे सावधानी बरतनी होगी। थम-थम कर होनेवाली बारिश से तापमान में भी कमी आने का अनुमान है। पिछले दिनों 35 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान 33 पर पहुंच गया है। एक-दो दिनों में इसमें और गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के बादल उत्तर प्रदेश से त्रिपुरा तक फैले हैं। इसके साथ ही उत्तर पूर्वी बिहार से ओडिशा के तटीय हिस्से और उत्तर पूर्वी झारखंड पर भी इसका प्रभाव है।इससे बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन से धनबाद और आसपास में बारिश हो रही है।

नौ जुलाई तक का संभावित तापमान

मंगलवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26

बुधवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25

गुरुवार अधिकतम 30 न्यूनतम 25

शुक्रवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25

chat bot
आपका साथी