हेमंत सरकार में बढ़ रहे दुष्कर्म व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल, पैदल यात्रा कर किया विरोध Dhanbad News

झारखंड में बढ़ते दुष्कर्म अपराधऔर लूट जैसी घटनाओं को लेकर भाजयुमो की ओर से सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल यात्रा निकाली गई। इस दौरान राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। इसमें धनबाद विधायक पूर्व मेयर सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:41 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:22 AM (IST)
हेमंत सरकार में बढ़ रहे दुष्कर्म व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल, पैदल यात्रा कर किया विरोध Dhanbad News
धनबाद के सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल यात्रा निकालते भाजयुमा के कार्यकर्ता व नेता।

धनबाद, जेएनएन। सूबे में बढ़ते  दुष्कर्म, अपराध,और लूट जैसी घटनाओं को लेकर भाजयुमो की ओर से सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक शुक्रवार को पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। इसमें धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चेंद्रशेखर अग्रवाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुए हेमंत: भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार आने से पहले झामुमो के नेता बेरोजगारी दूर करने की बात किया करते हैं वे इनदिनों नजर भी नहीं आते हैं। युवाओं को रोजगार देने में यह सरकार पूरी तरह के फेल साबित हुई। हेमंत सोरेन ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार की बात कहकर सिर्फ उनकी भावनाओं से खेलने का काम किया है। रोजगार और विकास के नाम पर इस सरकार में सिर्फ लूट मची है।

हेमंत राज में महिलाएं भयभीत हैं : विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेने की सरकार में महिलाएं खुद को न सिर्फ असुरक्षित महसूस कर रही हैं बल्कि डरी हुई हैं। वे भयभीत हैं चुंकी सरकार घटना के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठ जाती है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह सरकार महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तफा दे देना चाहिए।

विकास में फिसड्डी साबित हो रही यह सरकार: मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि झारखंड की ये सरकार ना सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा से खेल रही है बल्कि विकास के मामले में भी यह सरकार पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो रही है। जब से हेमंत की सरकार आई है। तब से लेकर अब तक विकास के नाम पे कुछ भी नहीं हुआ।

 इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, तमाल राय राजकुमार अग्रवाल, भाजपा नेता मानस प्रसून, संजय झा, अवध बिहारी राम, जयंत चौधरी रिंकू शर्मा, प्रियंका रंजन अवधेश साव,  रवि मिश्रा, राणा मनीष सिंह, बप्पी बाउरी, जिम्मी राजपपाल, बंटी सिंह, सुमित प्रमाणिक, सकील राणा, बबलू फरीदी,  धर्मेंद्र गुप्ता, बंटी बाउरी, विरेंद्र वर्मा, सुदर्शन वर्णवाल, साजन पासवान, सूरज पासवान, राहुल सोनी, अभिषेक पांडे, उमेश यादव, शैलेस चंद्रवंशी आदि थे।

chat bot
आपका साथी