Dhanbad BJP Politics: विधायक ढुलू निकले बाहर तो अब पूर्व सांसद को अंदर भेजने की तैयारी, पीड़िता ने न्यायालय में दर्ज कराया बयान

Dhanbad BJP Politics पीडि़ता ने बयान दिया कि गिरिडीह के तत्कालीन सांसद रवींद्र पांडेय ने उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। विनय के घर पर अकेले में पकड़ लिया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:42 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 06:35 AM (IST)
Dhanbad BJP Politics: विधायक ढुलू निकले बाहर तो अब पूर्व सांसद को अंदर भेजने की तैयारी, पीड़िता ने न्यायालय में दर्ज कराया बयान
Dhanbad BJP Politics: विधायक ढुलू निकले बाहर तो अब पूर्व सांसद को अंदर भेजने की तैयारी, पीड़िता ने न्यायालय में दर्ज कराया बयान

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad BJP Politics धनबाद जिला भाजपा में बाघमारा के विधायक ढुलू महतो और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के बीच 'दुष्कर्म राजनीति' का अभी पटाक्षेप नहीं हुआ है। दुष्कर्म के प्रयास का आरोप झेल रहे विधायक ढुलू महतो धनबाद जेल में करीब ढाई महीने रहकर जमानत पर बाहर निकल चुके हैं। अब पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय को जेल भेजने के लिए कानूनी घेराबंदी तेज कर दी गई है। पहले ढुलू महतो पर आरोप लगा। इसके तुरंत बाद रवींद्र पांडेय पर भी दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा। दोनों ने एक दूसरे पर राजनीतिक साजिश रच मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया था। बचाव में दोनों ने आरोप को झूठ करार दिया। यह सब लोकसभा चुनाव-2019 से पहले टिकट की लड़ाई में घटी। अब परिणाम सामने आ रहा है। 

23 नवंबर, 2018 को विनय सिंह के आवास पर घटी घटना 

कतरास की पीडि़ता ने मंगलवार को न्यायालय में बयान दिया कि गिरिडीह के तत्कालीन सांसद पांडेय ने उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। अकेले में उनसे मुलाकात हुई थी तो पांडेय ने हाथ पकड़ लिया था। जबरन गलत करने का प्रयास किया था। उसने हल्ला किया। किसी तरह भाग कर थाना गयी थी। प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी के न्यायालय में पीडि़ता ने कहा कि राजीव कुमार की पत्नी के घर पर आना जाना था। राजीव कुमार ने कहा था कि उनकी पत्नी के रवींद्र पांडेय से अच्छे संबंध हैं। 23 नवंबर 2018 को रवींद्र पांडेय से मुलाकात कराने के लिए राजीव उन्हें विनय सिंह के आवास पर ले गए थे। वो गई तो कमरे में रवींद्र पांडेय के साथ पहले से विनय सिंह मौजूद थे। उनके जाते ही विनय कमरे से बाहर निकल गए। जाते वक्त विनय सिंह ने कहा था कि जो भी समस्या है, उसे बता देने पर रवींद्र पांडेय मदद करेंगे। बयान में पीडि़ता ने कहा कि वो बैठी थी कि पांडेय ने हाथ पकड़ लिया था। जबरदस्ती की। वो हल्ला की तो राजीव और विनय सिंह आए। समझाए कि रवींद्र पांडेय की इच्छा पूरी की तो वो मालामाल कर देंगे। 

11 महीनेबाद कतरास में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पीडि़ता के लिखित शिकायत देने के 11 माह के बाद कतरास थाना में पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, राजीव कुमार और विनय सिंह के खिलाफ कतरास थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दरअसल, बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ कतरास की महिला ने दुष्कर्म के प्रयास की लिखित शिकायत की थी। उसके तुरंत बाद पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत दर्ज हुई। दोनों शिकायतों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी। ढुलू महतो के खिलाफ केस दर्ज हुआ तो रवींद्र पांडेय के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी। ढुलू के खिलाफ पीडि़ता ने न्यायालय में बयान कलमबंद कराया था। अब रवींद्र पांडेय पर दुष्कर्म का प्रयास करने वाली महिला ने न्यायालय में अपना बयान कलमबंद कराया है। 

chat bot
आपका साथी