Dhanbad BJP Politics: सामान्य कार्यकर्ता भी भाजपा में बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष; बैठक में नहीं पहुंचे पी एन सिंह पहुंचे न महानगर अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल की प्रथम कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान की अध्यक्षता में हीरापुर स्थित प्रियांशी होटल में आयोजित हुई। बैठक में सांसद पीएन सिंह थे न महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह। सांसद संसद सत्र में भाग लेने गए हैं

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:59 PM (IST)
Dhanbad BJP Politics: सामान्य कार्यकर्ता भी भाजपा में बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष; बैठक में नहीं पहुंचे पी एन सिंह पहुंचे न महानगर अध्यक्ष
प्रथम कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान की अध्यक्षता में हीरापुर स्थित प्रियांशी होटल में आयोजित हुई।

जागरण संवाददाता, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल की प्रथम कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान की अध्यक्षता में हीरापुर स्थित प्रियांशी होटल में आयोजित हुई। बैठक में सांसद पीएन सिंह थे न महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह। सांसद संसद सत्र में भाग लेने गए हैं जबकि महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह झरिया की बैठक में थे।

कार्यसमिति बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह उपलब्धि पार्टी के नेतृत्व वर्ग और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। 2020 और 2021 में पूरे विश्व में कोरोना की विभीषिका देखी और इस विभीषिका में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ही सेवा कार्य किया जो कि निरंतर अभी तक जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट से देश को उबारने का कार्य किया। 80 करोड़ लोगों तक अनाज पहुंचाने का कार्य किया और कर रहे हैं देश में सभी को निशुल्क टीका दिया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारी बूथ स्तर तक की संरचना काफी मजबूत है। आप सभी उसे और मजबूत करने का कार्य करें। संगठन के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

झारखंड की हेमंत सरकार झूठ की बुनियाद पर चलने वाली सरकार है। इसे आम जनता की भलाई से कोई मतलब नहीं है। इस सरकार में पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित संगठन है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को विश्व भी सम्मान भरी नजरों से देखता है।

वरिष्ठ नेता अजय त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। एक सामान्य कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कई महत्वपूर्ण पद पर जा सकते हैं। इसके कई उदाहरण भारतीय जनता पार्टी में देखने को मिलता है।

जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।

कार्यसमिति बैठक में अध्यक्षीय तथा स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने दिया। संचालन उमेश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन मिल्टन पार्थसारथी ने किया।

बैठक में मंडल के प्रभारी रवि सिन्हा, मानस प्रसून, वीरू हांसदा, मुकेश पांडेय, मनोज मालाकार, राजू मालाकार, अभिषेक श्रीवास्तव, राजाराम दत्ता, विशाल सिन्हा, रुनकी गुप्ता, किरण सिंह, संतोषी आनंद, पूनम अचिंतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी