राज सिन्हा ने मांगी माफी, विधायक और धनबाद पुलिस के बीच का विवाद खत्म Dhanbad News

झारखंड राज्य पुलिस मेंस एसाेसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय धनबाद के विधायक राज सिन्हा के बयान का झारखंड पुलिस मेंस एसाेसिएशन कड़ी निंदा करता है। माननीय संस्कार भूल गए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 11:55 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 11:55 AM (IST)
राज सिन्हा ने मांगी माफी, विधायक और धनबाद पुलिस के बीच का विवाद खत्म Dhanbad News
भाजपा विधायक राज सिन्हा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। विधायक राज सिन्हा ने पुलिस काे कहे अपशब्द पर पुलिस एसाेसिएशन से माफी मांगी है। इसके बाद एसाेसिएशन ने उनके खिलाफ माेर्चाबंदी निरस्त कर दिया है। दरअसल विधायक का वीडियाे वायरल हाेने के बाद झारखंड राज्य पुलिस एसाेसिएशन ने विधायक पर मुकदमे की धमकी दी थी। धनबाद पुलिस लाइन में बुधवार काे संवाददाता सम्मेलन का भी आयाेजन किया गया था। पुलिस मेंस एसाेसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय विधायक धनबाद के बयान का झारखंड पुलिस मेंस एसाेसिएशन कड़ी निंदा करता है। माननीय संस्कार भूल गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से निवेदन है कि पुलिसकर्मियाें के सम्मान की रक्षा हेतु झारखंड पुलिस काे सुसंगत कार्रवाई करने का आदेश दें। इसके साथ उन्हाेंने विधायक का वीडियाे भी शेयर किया।

माननीय विधायक धनबाद @rajsinhabjp जी के ब्यान का झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन कड़ी निंदा करता है माननीय संस्कार भूल गये है माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी निवेदन है पुलिसकर्मियों के सम्मान की रक्षा हेतु @JharkhandPolice को सुसंगत करवाई करने का आदेश देने की कृपा करें pic.twitter.com/MkuYOLEMej— Rakesh kumar Pandey (@rakeshjpma) March 30, 2021

प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर रीट्वीट करते हुए विधायक ने लिखा कि- बाेलचाल की भाषा में निकला हुआ शब्द है। जिस रूप में पश किया गया है, मेरी नीयत वैसी नहीं है। मैंने किसी काे गाली नहीं दी है। फिर भी किसी काे लगता है ते मैं क्षमा प्रार्थी हूं। विधायक के इस रीट्वीट पर एसाेसिएशन मान गया कि उनके मुंह से निकला अपशब्द तकियाकलाम की तरह है। इसके बाद उनके खिलाफ की जाने वाली सारी कार्रवाई रद कर दी गई।

बोलचाल की भाषा में निकला हुआ शब्द

विधायक राज सिन्हा द्वारा माफी मांगने के बाद विवाद खत्म हो गया है। पुलिस ने भी विधायक को माफी दे दी है। इस मुद्दे पर झारखंड पुलिस मेंस एसाेसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय ने धनबाद पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इसे रद कर दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी