Modi Government के सात साल पूरे होने पर धनबाद में जगह-जगह कार्यक्रम, गोविंदपुर में रक्तदान शिविर

Modi Government केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने 7 साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में धनबाद में भाजपा की तरफ से सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों के बीच मास्क बांट रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 08:55 AM (IST)
Modi Government के सात साल पूरे होने पर धनबाद में जगह-जगह कार्यक्रम, गोविंदपुर में रक्तदान शिविर
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सात साल पूरे कर लिए हैं। मोदी ने दूसरी पारी में 30 मई, 2019 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस उपलक्ष्य में देश भर में भाजपा की तरफ से सेवा दिवस और सेवा ही संगठन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धनबाद में भी भाजपा के सभी मंडलों में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि महानगर में केंद्र की मोदी की सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में धनबाद जिला महानगर के 17 मंडल में तथा  मोर्चा के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर में 180 स्थानों से ज्यादा जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

मोदी 2.0 सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनता के बीच मास्क बाँटने की तैयारी करते कार्यकर्तागण। pic.twitter.com/ztvM6ZFYLZ

— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) May 29, 2021

विधायक राज सिन्हा बंटवा रहे मास्क

धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा सेवा दिवस के अवसर पर आम लोगों के बीच मास्क बंटवा रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मास्क साैंपा है। कार्यकर्ता अपन-अपने मोहल्लो में मास्क बांट रहे हैं। 

कार्यक्रम की सफलता के लिए हर मंडल में प्रभारी तैनात

कार्यक्रम की सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई गई है जिनके देखरेख में यह कार्यक्रम मनाया जाएगा इस समिति में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ,पूर्व जिला अध्यक्ष  हरि प्रकाश लाटा, महावीर पासवान ,राजकुमार अग्रवाल, अजय त्रिवेदी, अशोक मिश्रा शामिल हैं।  चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह,धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रागिनी सिंह तथा भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सेवा ही संगठन कार्यक्रम में  शामिल होंगे। सेवा ही संगठन कार्यक्रम में मास्क वितरण, सेनीटाइजर वितरण,अनाज वितरण, फल वितरण, दवा वितरण

गोविंदपुर में रक्तदान शिविर

गोविंदपुर में ग्रामीण भाजपा की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर हरदेव राम स्मृति धर्मशाला गोविंदपुर में लगेगा। यह जानकारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने दी है। 

chat bot
आपका साथी