बंगाल चुनाव फतह करने धनबाद के भाजपाई पहुंच रहे आसनसोल Dhanbad News
संगठन के निर्देश पर धनबाद के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में अपना माेर्चा संभाल लिया है। गुरुवार की दोपहर तक कार्यकर्ताओं का जत्था आसनसाेल पहुंच चुका है। वहां उनका प्रदेश संगठन मंत्री बैठक लेंगे। इसके बाद यह निर्धारित हाेगा कि कहां किसे नियुक्त किय जाएगा।
धनबाद, जेएनएन: संगठन के निर्देश पर धनबाद के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में अपना माेर्चा संभाल लिया है। गुरुवार की दोपहर तक कार्यकर्ताओं का जत्था आसनसाेल पहुंच चुका है। वहां उनका प्रदेश संगठन मंत्री बैठक लेंगे। इसके बाद यह निर्धारित हाेगा कि कहां किसे नियुक्त किय जाएगा।
किसकी क्या भूमिका हाेगी और काम करने का तरीका क्या हाेगा। निर्देश इतनी जल्द प्रसारित की गई कि कार्यकर्ताओं को यह तक पता नहीं कि उनकी बैठक आसनसोल में कौन से संगठन मंत्री लेंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा के संगठन मंत्री या झारखंड भाजपा के संगठन मंत्री।
बहरहाल पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव २७ मार्च काे होना है। आसनसोल का इलाका इसी चरण के तहत आता है। हालांकि इस बीच २३ मार्च तक झारखंड विधानसभा का सत्र चलने की वजह से फिलहाल विधायकाें की तैनाती पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नहीं की गई है।
उन्हें चुनाव के नजदीक मैदान में उतारा जाएगा। फिलहाल रमेश कुमार राही, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण भाजपा के जिला महामंत्री निताई रजवार, चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, भाजपा जिला मंत्री वीरेंद्र हांसदा उर्फ वीरू आसनसाेल पहुंचे हैं। ये सभी वहां २५ मार्च तक चुनाव प्रचार में पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरीकाें से सहयाेग करेंगे।