पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने छोड़ा घर, ठगी के धंधे का कर डाला खुलासा; Dhanbad SSP से मिला न्याय का आश्वासन

राधा सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पति का दूसरों महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। उसके साथ मारपीट करने का मुख्य कारण यही है। जब-जब विरोध किया तब -तब उसने उसके साथ मारपीट की। महिलाओं को घर पर भी लेकर आता रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:43 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:43 AM (IST)
पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने छोड़ा घर, ठगी के धंधे का कर डाला खुलासा; Dhanbad SSP से मिला न्याय का आश्वासन
राधा सिंह और दिलीप सिंह ( फाइल फोटो)।

जासं,धनबाद। अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक पत्नी ने अपना घर छोड़ दिया है। यहीं नहीं उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है। मामले की शिकायत पीड़िता राधा सिंह ने सरायढेला थाना में की है। बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में दिलीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद दीलिप सिंह ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसे बदचलन कह घर से निकाल दिया। बताया कि उसके पति बीसीसीएल कर्मी है। बावजूद इसके वह युवकों से नौकरी का झांसा देकर उनसे ठगी भी करते है। राधा ने बताया कि एक बार उसके पति ने नौकरी के नाम पर 70 लाख रुपए की ठगी की। युवकों को नौकरी नहीं लगी तो वह उनके घर के चक्कर लगाने लगे। इस पर उसके पति ने उसे उन युवकों को धमकी देने को कहा। कहा कि अगर वह पैसे की मांग करेंगे तो उन्हें दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दो।

दूसरे महिलाओं से भी है संबंध

राधा सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पति का दूसरों महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। उसके साथ मारपीट करने का मुख्य कारण यही है। बताया कि उसने जब - जब इसका विरोध किया तब -तब उसने उसके साथ मारपीट की। यहीं नहीं कई बार वह उन महिलाओं को घर पर भी लेकर आता रहा है।

दोस्त के घर में रह रही है पीड़िता

पीड़िता राधा सिंह अपनी एक महिला मित्र के घर में इन दिनों रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि सरायढ़ेला थाना में लगातार शिकायत करने के बाद भी पुलिस उनके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर राधा ने एएसपी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई है। एएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी