Dhanbad Weather Forecast: वैलेंटाइन वीक पर माैसम मेहरबान, खास दिन को न ज्यादा सर्दी रहेगी न गर्मी

माैसम तो बेईमान होता है। कभी भी दोखा दे सकता है। लेकिन वैलेंटाइन वीक में मेहरबान है। वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी का माैसम सुहाना रहेगा। उस दिन न ज्यादा सर्दी होगी और न अधिक ठंड। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 08:52 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 08:52 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: वैलेंटाइन वीक पर माैसम मेहरबान, खास दिन को न ज्यादा सर्दी रहेगी न गर्मी
पार्क के नजारे का आनंद उठाता जोड़ा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके चुपके...। जी हां, मोहब्बत करने वालों के लिए वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। टेड्डी बियर से लेकर चॉकलेट जैसे गिफ्ट देने का सिलसिला अभी चलता रहेगा। मोहब्बत की गाड़ी दौड़ती रहेगी और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन मंजिल तक पहुंचेगी। दिल की बाजी लगाने वालों के साथ मौसम भी होगा। माैसम तो बेईमान होता है। कभी भी दोखा दे सकता है। लेकिन वैलेंटाइन वीक में मेहरबान है। वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी का माैसम सुहाना रहेगा। उस दिन न ज्यादा सर्दी होगी और न अधिक ठंड। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं।

मौसम केंद्र रांची से जारी 18 फरवरी तक के मौसम बुलेटिन के अनुसार, 18 फरवरी तक न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि अभी कुछ दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। सोमवार से गुरुवार तक सुबह कोहरा या धुंध छाने और दिन चढ़ने पर आसमान साफ होने जैसी परिस्थिति बनी रहेगी। इस बीच आठ फरवरी से हिमालय में फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने वाली है जिससे हिमालय के बादल और ठंडी इस ओर आएंगे।

    गुरुवार तक का संभावित तापमान सोमवार अधिकतम  26 न्यूनतम 10 मंगलवार अधिकतम 27 न्यूनतम 10 बुधवार अधिकतम  28 न्यूनतम 11 गुरुवार अधिकतम 28 न्यूनतम 11

chat bot
आपका साथी