Dhanbad Weather Forecast: आज दिन में ज्यादा लगेगी गर्मी, रात की आबोहवा में भी गर्माहट; संताल में चढ़ेगा पारा

पाकुड़ गोड्डा और साहिबगंज गुरुवार को धनबाद से ज्यादा गर्म रहेंगे। धनबाद का न्यूनतम तापमान 13 से 14 और अधिकतम 34 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि गोड्डा और पाकुड़ में न्यूनतम 15 से 16 और अधिकतम 32 से 33 डिग्री पर रहने के आसार हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:01 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:01 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आज दिन में ज्यादा लगेगी गर्मी, रात की आबोहवा में भी गर्माहट; संताल में चढ़ेगा पारा
आइआइटी (आइएसएम) परिसर में फूल-पत्तियों को पानी देता माली ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। दो दिनों से रात में लगातार गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। दिनभर तापमान गर्म रहने के बाद  शाम ढलने के साथ हवा में ठंडक आ जा रही है। इससे रात का मौसम सुहाना हो जा रहा है। पर गुरुवार से तापमान में बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग की माने से गुरुवार से तापमान फिर से चढ़ने लगेगा। दिन में गर्मी ज्यादा लगेगी और रात के तापमान में भी गर्माहट रहेगी। इसके बाद शुक्रवार को भी राहत नहीं मिलेगी बल्कि तापमान और बढ़ता ही जायेगा। रविवार तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर रहने की संभावना जताई गई है। इससे उमस भरी गर्मी झेलनी होगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में जम्मू कश्मीर और उसके आसपास छाया हुआ है। इसका प्रभाव खत्म होते ही पांच मार्च से हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। उत्तर पूर्वी भारत में इसका असर छह मार्च से दिख सकता है।

आज धनबाद से ज्यादा गर्म रहेंगे पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज

पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज गुरुवार को धनबाद से ज्यादा गर्म रहेंगे। धनबाद का न्यूनतम तापमान 13 से 14 और अधिकतम 34 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि गोड्डा और पाकुड़ में न्यूनतम 15 से 16 और अधिकतम  32 से 33 डिग्री पर रहने के आसार हैं।

रविवार तक का संभावित तापमान गुरुवार अधिकतम 35 न्यूनतम 15 शुक्रवार अधिकतम 36 न्यूनतम 16 शनिवार अधिकतम 36 न्यूनतम 14 रविवार अधिकतम 37 न्यूनतम 17

chat bot
आपका साथी